{"_id":"5f9f03ec8ebc3e9bd85a0b16","slug":"road-accident-firozabad-news-agr4663046108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों से भरी डबल डैकर बस पलटी, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों से भरी डबल डैकर बस पलटी, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में शनिवार रात हादसे के बाद ओवरब्रिज पर बिखरे सामान के साथ खड़े मजदूर।
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद । पश्चिम बंगाल से 72 मजदूरों को लेकर गुरुग्राम जा रही स्लीपर कोच बस शनिवार रात करीब 12 बजे प्रतापपुर चौराहे से ओवर ब्रिज पर चढ़ते समय डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब 20 लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
पश्चिम बंगाल के 24 परगना के थाना पाथर के गांव प्रतिमा निवासी गौतम (40) पुत्र हरीपदा ने बताया कि बस में 72 मजदूर और आठ बच्चे सवार थे। सभी आपस में रिश्तेदार और आसपास के ग्रामीण हैं। आर्थिक तंगी के चलते सभी परिवार सहित मजदूरी करने के लिए गुरुग्राम जा रहे थे। बताया कि बस की लाइट खराब हो गई थी। इससे चालक को सड़क पर साफ दिखाई नहीं दे रहा था। जैसे ही बस ओवरब्रिज पर चढ़ी, तो अचानक डिवाइडर दिखाई दिया।
चालक ने ब्रेक लगाए, लेकिन तब तक बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इससे बस में सो रही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। चालक-परिचालक भाग खड़े हुए। जानकारी लगते ही सीओ बल्देव सिंह खनेड़ा और एसएचओ सुनील कुमार तोमर पुलिस बल के साथ पहुंच गए और यात्रियों को बाहर निकाला। गौतम के मुताबिक हादसे में करीब 20 यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। सीओ ने रोडवेज की दो बसें मजदूरों को भेजने के लिए बुलाईं, लेकिन बस स्वामी द्वारा दूसरी बसों का इंतजाम कर मजदूरों को गुरुग्राम पहुंचाया।