फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   road accident

स्कूटी से नोएडा से हमीरपुर जा रहे दंपती अज्ञात वाहन की चपेट में आए, महिला की मौत

Mon, 02 Nov 2020 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
road accident
रामकली फाइल फोटो। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। स्कूटी पर सवार होकर नोएडा से हमीरपुर जा रहा स्कूटी सवार दंपती रविवार सुबह करीब चार बजे मक्खनपुर थाना क्षेत्र में सांती पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुरुष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हमीरपुर राठ के गांव कोठा निवासी बागराज पाल (50) पुत्र पन्नालाल वर्तमान में परिवार के साथ नोएडा 122 प्रथला संजय पुरी में रहता था। बागराज पाल के रिश्ते के भाई के बेटे हमीरपुर निवासी बेटे शैलेंद्र (14) पुत्र स्व. रामसाहूदर की शनिवार को मौत हो गई थी। इस पर बागराज पाल अपनी पत्नी रामकली (45) के साथ स्कूटी पर सवार होकर शनिवार रात साढे़ आठ बजे नोएडा से हमीरपुर चल दिए।
विज्ञापन

रविवार सुबह सांती पुल के समीप स्कूटी सवार दंपती अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में रामकली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बागराजपाल घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बागराज पाल को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना पर बागराज पाल का बेटा अनिल अपने ताऊ के बेटे प्रशांत के साथ नोएडा से दोपहर करीब दो बजे जिला अस्पताल पहुंचा। अनिल ने बताया कि उसके पिता बागराज पाल नोएडा में प्राइवेट नौकरी करते थे। थानाध्यक्ष मक्खनपुर विनय कुमार ने बताया कि हादसा अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed