फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   road, accident, child, death, firozabad

मैजिक ने बाइक को मारी टक्कर, मासूम की मौत, तीन घायल

Fri, 06 Mar 2020 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
road, accident, child, death, firozabad
शिकोहाबाद हादसे में घायल बाइक सवार महिलाओं का उपचार करते कर्मचारी। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। मुस्तफाबाद रोड पर शुक्रवार देर रात बाइक को मैजिक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पांच लोगों में से एक मासूम की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद मैजिक पलट गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

खैरगढ़ के गांव कमालपुर निवासी शीलेंष पुत्र राम प्रकाश बाइक से चाची और बहन को लेकर शिकोहाबाद से घर लौट रहा था। जब उसकी बाइक मुस्तफाबाद रोड पर पहुंची तभी पीछे से तेज गति से आ रही मैजिक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों महिला बच्चों को लेकर सड़क पर गिर पड़ीं। इसमें ढाई वर्षीय माधव पुत्र रामसिंह निवासी मटसेना की मौत हो गई।
विज्ञापन

माधव की मां सीमा (25) पत्नी राम सिंह, और श्यामादेवी (28) पत्नी राजेशबाबू और मयंक (1) वर्ष पुत्र राजेशबाबू गंभीर रूप से घायल हो गये। मैजिक के पलटने पर चालक भाग गया। बाइक चला रहा शीलेष सुरक्षित है। उसने बताया कि उसकी बुआ नीलम पत्नी राहुल निवासी खेड़ा मोहल्ला बीमार चल रही थीं। आज उन्हें देखने अपनी बहन और चाची के साथ आया था। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार का कहना है कि हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर मैजिक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार को ट्रैक्टर ने रौंदा, गई जान
टूंडला। सगाई समारोह में दावत खाकर लौट रहे बाइक सवार को तेजगति से जा रहे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। युवक की 10 दिन पहले ही शादी हुई थी। थाना नगला सिंघी के गांव ठार गोला निवासी संजय कुमार (21) पुत्र जगन सिंह पास के ही गांव ठार हीरा सिंह में सगाई समारोह से दावत खाने गया था।

शाम साढ़े सात बजे घर लौटते समय एनएसडी विद्यालय के सामने पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। वह ट्रैक्टर के नीचे आ गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और संजय के शव को पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। संजय की 25 फरवरी को आगरा से शादी हुई थी। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed