फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   revenue of corporation in the matter Swakar

स्वकर के फेर में ठप हुई निगम की राजस्व वसूली

Thu, 28 May 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 28 May 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
शहर में स्वकर लागू करने के चक्कर में नगर निगम की राजस्व वसूली पूरी तरह ठप हो गई है। अप्रैल माह में टैक्स वसूली का लक्ष्य एक करोड़ से अधिक निर्धारित गया था, लेकिन वसूली मात्र 28 प्रतिशत ही हो सकी। टैक्स वसूली में लगातार पिछड़ने पर नगर निगम प्रशासन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

शासन द्वारा चार अगस्त 2014 को नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा दिया गया था। नगर निगम बनने पर जनता को उम्मीद थी कि अब अच्छे दिन आएंगे और समस्याओं से निजात मिलेगी। इसके विपरीत नगर निगम ने जनसुविधाएं बढ़ाने की अपेक्षा जनता पर स्वकर थोप दिया। प्रदेश के कई विकसित महानगरों से अधिक टैक्स की दरें लागू कर वसूली भी शुरू कर दी गई। अधिक टैक्स वसूलने का चहुंओर विरोध होने पर नगर निगम को बैकफुट पर आना पड़ा। करीब 50 प्रतिशत तक टैक्स की दरें कम करते हुए जनता से आपत्तियां मांगी गईं। हालांकि इस पर भी अब तक कोई निर्णय नहीं हो सका है। इधर, स्वकर लागू करने के चक्कर में नगर निगम की राजस्व वसूली ठप हो गई। स्वकर की दरों पर जनता टैक्स देने को तैयार नहीं है। वहीं पुराने नियम के अनुसार भी वसूली नहीं हो पा रही है। वित्तीय वर्ष 2015-16 में शासन द्वारा 12 करोड़ 56 लाख 31 हजार का वार्षिक लक्ष्य नगर निगम को दिया गया है। माहवार एक करोड़ चार लाख रुपये वसूली का लक्ष्य है। टैक्स विभाग के सूत्रों की मानें तो एक करोड़ चार लाख के सापेक्ष अभी तक मात्र 28 प्रतिशत राजस्व वसूली ही हो सकी है। इधर, टैक्स वसूली में लगातार पिछड़ने से शासन-प्रशासन का भी दबाव बढ़ता जा रहा है। गत दिवस समीक्षा बैठक में वसूली शून्य होने पर डीएम ने कई कर संग्रहकर्ताओं का वेतन रोक दिया है। राजस्व वसूली में सुधार न होने पर सभी अधिकारी, कर्मचारियों को सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन



स्वकर पर कल होगी अंतिम सुनवाई
नगर निगम द्वारा स्वकर की संशोधित पर प्राप्त आपत्तियों की अंतिम सुनवाई 30 मई को रखी गई है। 30 मई को प्रात: 10 बजे सुनवाई पालीवाल हॉल में होगी। व्यापारियों की मांग पर नगर निगम द्वारा आपत्ति दर्ज कराने वालों को व्यक्तिगत रूप से सूचना भेजी जा रही है। कर अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि दो दिनों में 200 से अधिक सूचना पत्र भेज जाएंगे। इसके बाद भी लोगों के न आने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने स्थगित किए सभी बढ़े हुए टैक्स
फीरोजाबाद। नगर निगम के बाशिंदों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नगर निगम द्वारा लगाए जा रहे बढ़े हुए टैक्स को शासन ने स्थगित कर दिया है। शासन के इस आदेश से जनता को बड़ी राहत मिली है। वहीं नगर निगम के अधिकारी बढ़े टैक्स को स्थगित होने से इनकार कर रहे हैं।

  नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद शहर की जनता पर जबरन स्वकर थोपने का प्रयास किया जा रहा है, इसका जनप्रतिनिधि, व्यापारी, आमजन कड़ा विरोध कर रहे हैं। विधायक मनीष असीजा की पहल पर नगर निगम ने 50 प्रतिशत तक संशोधित कर टैक्स के लिए आपत्तियां मंगाते हुए सुनवाई की प्रक्रिया की थी। इसी बीच उपसचिव श्रवण कुमार सिंह ने नगर निगम द्वारा बढ़े हुए सभी टैक्स स्थगित करने का आदेश जारी किया है। नगर आयुक्त को जारी किए गए आदेश में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नगर निगम फीरोजाबाद में फिलहाल सभी बढ़े हुए टैक्स को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है, अत: आदेश के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए शासन को अवगत कराया जाए। वहीं दूसरी ओर नगर निगम प्रशासन मामले से पूरी तरह अनजान हैं। नगर निगम अफसरों का कहना है कि जनता पर कोई बढ़ा हुआ टैक्स नहीं लगा रहे हैं। स्वकर की संशोधित पर प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई की कार्यवाही की जा रही है। अभी तक बढ़े टैक्स को स्थगित करने के संबंध में कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed