{"_id":"65b509a5b8434aa1330f2447","slug":"retired-soldier-burned-to-death-after-bed-caught-fire-due-to-bonfire-in-firozabad-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: अलाव जलाकर सो गया रिटायर्ड फौजी, बिस्तर में पकड़ ली आग... जिंदा जल गया; शव देख चीख पड़े घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: अलाव जलाकर सो गया रिटायर्ड फौजी, बिस्तर में पकड़ ली आग... जिंदा जल गया; शव देख चीख पड़े घरवाले
Sat, 27 Jan 2024 07:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 27 Jan 2024 07:24 PM IST
सार
फिरोजाबाद में रिटायर्ड फौजी अलाव जलाकर सो गया। बिस्तर में आग पकड़ ली। जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। शव देख घरवाले चीख पड़े।
विज्ञापन
Firozabad: अलाव बिस्तर में आग लगने से रिटायर्ड फौजी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार रात खाना खाने के बाद सर्दी से बचाव के लिए तसले में अलाव जलाकर सोए रिटायर्ड फौजी की बिस्तर में आग लगने से जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना एका थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर की है। गांव निवासी धनपाल सिंह (75) करीब 15 साल पहले फौज से सेवानिवृत्त हुए थे। इकलौते बेटे की चार साल पहले शादी कर दी थी। बहू के मायके में रहने से पुत्र ही सेवा करता था। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद मकान में बनी खाली दुकान में रिटायर्ड फौजी बिस्तर के पास तसले में अलाव जलाकर सो गए थे।
विज्ञापन
रात करीब 10:30 बजे बिस्तर में आग लग गई। रिटायर्ड फौजी की बिस्तर के साथ जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को दुकान से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामले की जानकारी पर आसपास के रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी शिवभान राजावत ने बताया कि बिस्तर में आग लगने से रिटायर्ड फौजी की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।