{"_id":"687656c35a38a3a7b70718e7","slug":"retired-employees-and-pensioners-demonstrated-at-vikas-bhavan-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-152344-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों पेंशनर्स का विकास भवन पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों पेंशनर्स का विकास भवन पर प्रदर्शन
Tue, 15 Jul 2025 06:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 15 Jul 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय कृष्णाराज को ज्ञापन सौंपते पेशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश यादव व अन्
आठवें वेतन आयोग का शासनादेश जारी करने, पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को विकास भवन के सामने धरना प्रदर्शन किया। आठवें वेतन आयोग का शासनादेश जारी करने एवं पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर डिप्टी कलेक्टर कृष्णराज सिंह मुख्यालय को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में विकास भवन के सामने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के द्वारा फाइनेंशियल बिल 2025 पेंशनरों के साथ ही करोड़ों कर्मचारियों एवं शिक्षकों के हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है। वहीं सरकार की घोषणा के बाद अभी तक आठवें वेतन आयोग का शासनादेश जारी नहीं किया गया है। इसी के साथ आठवें वेतन आयोग में पेंशनरों के बारे में भी आदेश जारी किया जाए। उन्होंने पुरानी पेंशन को बहाल किए जाने एवं पेंशन की राशिकरण की कटौती 15 वर्ष से घटाकर दस वर्ष किया जाए। प्रदर्शन में राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को हमारा आंदोलन जारी रहेगा। प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि पेंशनरों के साथ संयुक्त कर्मचारी महासंघ है। ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने कहा कि कर्मचारियों का अहित बर्दाश्त नहीं होगा। पुलिस पेशनर्स संघ के केदारीलाल गोला, शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष शौर्यदेवमणि यादव, महासचिव रंजीत सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए। संचालन जिला मंत्री विजेंद्र सिंह ने किया। प्रदर्शन में चेतन बिहारी सक्सेना, फतेह सिंह वर्मा, ब्रजेश उपाध्याय, अरविंद कुमार, सुखदेव सिंह, योगेश बाबू, राजकुमार,नेपाल सिंह कर्मचारी मौजूद थे।