फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Restored lively bullion markets, scattered golden glow

सराफा बाजारों में लौटी रौनक, बिखरी सोने की चमक

Wed, 13 Apr 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 13 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Restored lively bullion markets, scattered golden glow
सराफा बाजारों में लौटी रौनक, बिखरी सोने की चमक - फोटो : अमर उजाला
लंबी हड़ताल, विरोध प्रदर्शनों ओर आंदोलन के बाद आखिरकार 42 दिन बाद सराफा बाजार में रौनक लौट आई। शहर के सराफा व्यापारियों ने बुधवार को प्रतिष्ठान खोले। कई दिन बाद बाजार खुलने पर मिला जुला असर रहा। लोगों ने शादी विवाह के लिए खरीदारी की। सराफा की दुकानों पर कारीगर सोने-चांदी के आभूषण बनाते नजर आए।
विज्ञापन

बता दें कि केंद्र सरकार ने सराफा व्यापार पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी और दो लाख की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता का प्रस्ताव रखा है। केंद्र सरकार के कानूने के खिलाफ पूरे देश में सराफा व्यापारी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। फीरोजाबाद में स्वर्णकार संघ और सराफा कमेटी के बैनर तले  सराफा व्यापारी आंदोलन कर रहे थे, लेकिन आपसी फूट के चलते स्वर्णकार संघ ने आंदोलन की राह छोड़कर अपने प्रतिष्ठान खोल दिए थे। वहीं मंगलवार को आगरा में सराफा कमेटियाें की मीटिंग के बाद हड़ताल को 24 अप्रैल तक स्थगित करने का निर्णय लिया, जिस पर सभी ने सहमति जताई। बुधवार को आंदोलन के अस्थायी विराम के बाद सराफा व्यापार में रौनक नजर आई। सदर बाजार, घंटाघर, कृष्णा पाड़ा, दूध वाली गली, जलेसर रोड, कोटला रोड, सुहाग नगर, हिमायूंपुर, करबला में सराफा व्यापारियों ने बुधवार को अपने-अपने प्रतिष्ठान खोले। ग्राहकों की  मांग के अनुसार सोने-चांदी के आभूषण बनाने में कारीगर व्यस्त नजर आए। लंबे समय बाद दुकानों पर ग्राहकों को देख सराफा व्यापारी प्रसन्न आए। वहीं व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों पर काले झंडे लगाकर केंद्र सरकार का विरोध भी किया।
विज्ञापन


प्रस्ताव वापस न लिया तो 24 के बाद फिर होगा आंदोलन
सराफा कमेटी के मीडिया प्रभारी विकास पुरवार ने कहा है कि मंगलवार को आगरा में बैठक के बाद सराफा बाजार 24 अप्रैल तक आज से खुल गया है। सराफा व्यापारी काले झंडे लगाकर केंद्र सरकार का विरोध जारी रखेंगे। यदि केंद्र  सरकार ने जल्द प्रस्ताव वापस न लिया तो 24 अप्रैल के बाद सराफा बाजार में  पुन: बंदी जैसा निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed