Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Responsibilities given to many tainted people, Union Minister's nephew downgraded, betting on OBCs

Firozabad News: कई दागियों को दायित्व, केंद्रीय मंत्री के भतीजे का कद घटाया, ओबीसी पर दांव

Tue, 17 Mar 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 17 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Responsibilities given to many tainted people, Union Minister's nephew downgraded, betting on OBCs
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार देर रात बहुप्रतीक्षित महानगर और जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। इस नई टीम में जहां जातीय समीकरण साधने के लिए ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) पर बड़ा दांव लगाया गया है, वहीं कई विवादित चेहरों और दागियों को जिम्मेदारी सौंपने पर पार्टी के भीतर ही सुगबुगाहट और बगावत तेज हो गई है।
विज्ञापन

पार्टी ने पहले स्पष्ट किया था कि कार्यकारिणी में 30 से 50 वर्ष की आयु के कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि, जब सूची सामने आई तो नियम हाशिए पर नजर आए। संगठन ने कई पुराने और उम्रदराज नेताओं को एक बार फिर मौका देकर यह संदेश दिया है कि अनुभव के आगे उम्र का पैमाना नहीं है।
विज्ञापन

मिशन-2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने पिछड़ी जातियों को साधने की पूरी कोशिश की है। कार्यकारिणी में ओबीसी चेहरों की बहुलता स्पष्ट रूप से किसी बड़े चुनावी समीकरण की ओर इशारा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री के खेमे को झटका
राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के भतीजे हनुमंत सिंह उर्फ गुड्डू बघेल की हो रही है। पुरानी कार्यकारिणी में वह जिला उपाध्यक्ष थे, नई सूची में उनको सदस्य बनाया है।

आपराधिक छवि और दोहरे पद पर सवाल
कार्यकारिणी के चयन में शुचिता के दावों की भी हवा निकलती दिख रही है। सिरसागंज और जसराना इलाके के कुछ ऐसे नामों को पदाधिकारी बनाया गया है, जिन पर मुकदमे दर्ज हैं। संगठन में एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत को दरकिनार करते हुए टूंडला नगर पालिका के दो नामित सभासदों को जिला कार्यकारिणी में भी महत्वपूर्ण पदों से नवाजा गया है।


भाजपा महानगर में मिला स्थान तो खिल गए चेहरे
फिरोजाबाद। भाजपा महानगर कार्यकारिणी में महानगर उपाध्यक्ष के लिए विवेक अग्रवाल, डॉ. एसपी लहरी, केशव सिंह फौजी, विष्णु सक्सेना, अंकित तिवारी, रामनरेश कटरा, योगेंद्र यादव बाबा, मनोरमा गुप्ता, महानगर महामंत्री के लिए देवेश भारद्वाज, प्रमोद बघेल, डॉ. आनंद अग्रवाल को मनोनीत किया है।

महानगर मंत्री के लिए सुखपाल निषाद, किरन जयप्रकाश राठौर, विमलेश जाटव, दुर्गेश यादव, सौरभ शिवहरे, रामलड़ेती लोधी, नमन बंसल, कैलाश ओझा को बनाया है। महानगर कोषाध्यक्ष पद पर दीपक गुप्ता कालू को मनोनीत किया है। सदस्य पद के लिए आकाश गुप्ता, पिंकी चक, दिलीप सिंह, भूरी सिंह राठौर, दिलीप मिश्रा, श्याम सिंह यादव, चेतराम यादव, अरविंद पचौरी, सुनील मिश्रा, पवन दीक्षित, डॉ. राम बहादुर शंखवार, ज्ञान श्रीवास्तव, राहुल वाल्मीकि, रामकिशन वर्मा, संजय मिश्रा, कमलेश गुप्ता, मोती सिंह राजपूत, विद्या राम वर्मा, लखपति बघेल, दीपेंद्र गुर्जर, राम प्रकाश वर्मा, रामकिशन बघेल, संजीव शर्मा, डॉ. संजीव गुप्ता, विपिन गुप्ता, देवेंद्र यादव, प्रदीप चक, शिव मोहन श्रोत्रिय, मंगल सिंह राठौर, सत्यवीर गुप्ता, विनोद पेंगोदिया, योगेंद्र तोमर, अरविंद बघेल, भगवानदास शंखवार, सोबरन सिंह जाटव, दयाशंकर गुप्ता, अश्विनी माथुर, राघवेंद्र पचौरी, हरी बाबू दिवाकर, सुरेश दिवाकर, विनोद टिल्लू, केशव देव शंखवार, उदय गुप्ता, मनीष कुमार राठौर, ब्रिजेश बा, विशाल गुप्ता, विनोद बघेल, सुधा कांत कुलश्रेष्ठ, रामवती देवी प्रजापति, राम अवतार शर्मा, विदेश गुप्ता, अनिल शर्मा, लोकेश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, चंद्र प्रकाश राठौर, सत्यवीर सिंह, गौतम कुशवाहा, लायक सिंह, देश दीपक गुप्ता, प्राची गुप्ता, शिवम दीक्षित, अनार सिंह कुशवाहा, सत्य प्रकाश यादव, भारत सिंह वर्मा, शैलेंद्र गुप्ता शालू, मुकेश राजपूत, डॉक्टर इंद्रपाल सिंह गुर्जर को मनोनीत किया है।


नामित सभासदों की भी सूची जारी, इन चेहरों को मिली जगह
फिरोजाबाद। जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में लंबे समय से प्रतीक्षित नामित सभासदों की घोषणा कर दी गई है।

सिरसागंज नगरपालिका: यहां योगेश कुशवाहा, संदीप पाल, केशव गुप्ता, शिवा बाल्मीक और लक्ष्मी पोरवाल को नामित सभासद बनाया गया है।
टूंडला नगरपालिका: यहां नीलम दिवाकर, राहुल कुमार सिंह, दिनेश गुप्ता, विजय प्रजापति और महेंद्र झा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शिकोहाबाद नगरपालिका: यहां सतीश यादव, अनिल शर्मा, किरन राठौर, सोनी गंभीर और प्रिंस जैन के नामों पर मुहर लगी है।

नगर पंचायतों में भी मनोनयन
जसराना: सरला देवी, गोपाल शुक्ला और विकास राजपूत को नामित किया गया है।
फरिहा: सत्येंद्र भारद्वाज, क्षेत्रपाल सिंह और शोभा रानी चौहान को जिम्मेदारी मिली है।
एका: धर्मेंद्र रावत, छोटू कठेरिया और राजकुमार शाक्य को नामित किया गया है।
मक्खनपुर: बबीता गुप्ता, अर्जुन सिंह और सत्यपाल सिंह चौहान को नामित सभासद मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed