{"_id":"592449014f1c1be23b535ab3","slug":"resistance-to-women-toilet-home-work-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला टॉयलेट घर का विरोध, काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला टॉयलेट घर का विरोध, काम रुकवाया
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Tue, 23 May 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने मार्केट में महिला टॉयलेट पर एतराज जताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंद्रशेखर मार्केट में नगर निगम की ओर से मंगलवार को महिला टॉयलेट घर बनवाने का कार्य शुरू कराया गया था। इस दौरान व्यापारियाें ने इसका विरोध कर हंगामा कर दिया। प्रभारी नगर आयुक्त ने समझाने की कोशिश की लेकिन उन्हें काम रोककर लौटना पड़ा।
चंद्रशेखर मार्केट में महिला टॉयलेट घर बनवाने को प्रभारी नगर आयुक्त प्रमोद कुमार और अन्य अधिकारी मंगलवार की सुबह पहुंचे। कर्मचारियों ने टॉयलेट सीट के लिए गड्ढा खोद कर टैंक लगा दिया। सूचना पर पहुंचे व्यापारियों ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था दुकानों के सामने टॉयलेट बनने से बैठना भी मुश्किल हो जाएगा। शास्त्री मार्केट में बने शौचालय को ही ठीक करा दिया जाए। विरोध के चलते कार्य रोकना पड़ा। प्रभारी नगर आयुक्त प्रमोद कुमार का कहना है कि व्यापारियों से वार्ता कर टॉयलेट बनवाया जाएगा। मौके पर चीफ इंजीनियर जितेंद्र केन, एक्सईएन एसपी मिश्रा, व्यापारी मोहन सोनी, मिंकू जैन, अमन मिड्डा, अरविंद मित्तल, ऋषभ पारौलिया, मनोज जैन, प्यारेलाल रहे।