{"_id":"de94cd7d106c1bbba6b60ffd8e8c8483","slug":"resist-putting-transformer-in-karbala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करबला में ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करबला में ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 06 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करबला में विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कारखाना स्वामी के विरोध के चलते मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। वार्ता के बाद कारखाने से आगे जमीन पर ट्रांसफार्मर लगाने पर सहमति बन सकी।
करबला क्षेत्र में वर्षों से लोग विद्युत संकट से जूझ रहे हैं। करबला पुलिया पर स्थापित ट्रांसफार्मर से ही पूरे क्षेत्र में विद्युत सप्लाई होती है। इसके चलते लोगों को काफी दूर से केबलें खींचकर ले जानी पड़ती थीं। आए दिन तार टूटने के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहती थी। शुक्रवार को करबला में लगी चौपाल में क्षेत्रीय लोगों ने विद्युत समस्या बताते हुए ट्रांसफार्मर स्थापित कराने की मांग की थी। क्षेत्रीय लोगों की डिमांड पर शनिवार को विद्युत विभाग द्वारा करबला मैन रोड पर एक कारखाने के गेट के पास विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित करने को स्थान चिह्नित किया तो कारखाना स्वामी ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध के चलते क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। एसडीओ आरके पुष्पक ने मामले की जानकारी एसई, एक्सईएन सहित सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह को दी। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर तत्काल पुलिस फोर्स एवं तहसील की टीम मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी होने पर कई कुछ सपा नेता भी सक्रिय हो गए। पुलिस व तहसील टीम की कारखाना स्वामी हुई वार्ता के बाद गेट से आगे ट्रांसफार्मर लगाने पर सहमति बनी। तब कहीं जाकर नाप जोख के बाद ट्रांसफार्मर लगाने के लिए कार्य शुरू हो सका।