फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Report filed by son-in-law against Shvasur and his two companions for throwing wife and son off the roof

दामाद ने श्वसुर एवं उसके दो साथियों के खिलाफ दर्ज कराई पत्नी एवं बेटे को छत से फेंकने की रिपोर्ट

Sat, 06 Feb 2021 07:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
Report filed by son-in-law against Shvasur and his two companions for throwing wife and son off the roof
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के राधाकृष्ण गार्डन कोटला रोड निवासी युवक ने अपने ही ससुर एवं दो अन्य के खिलाफ अपनी बेटी एवं धेवते के खिलाफ मारपीट करके छत से बाहर फेंकने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना उत्तर के कोटला रोड राधाकृष्ण गार्डन समीप निवासी रंजीत सिंह ने कहा कि 17 जनवरी को सुबह साढ़े सात बजे उसका ससुर श्रीराम कॉलोनी निवासी नरेंद्र सिंह दो अन्य लोगों के साथ आया था। उस समय मेरी पत्नी तान्या एवं बेटा अभिमन्यु (ढाई वर्ष) घर की दूसरी छत पर धूप सेंक रहे थे। आरोप है कि उसकी पत्नी एवं बेटे को 28 फीट ऊंची छत से नीचे फेंक दिया। उन्होंने कहा कि पता चलने पर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वे मौके से भाग गए। घायल पत्नी एवं बच्चे को उपचार को आगरा ले गए। रंजीत सिंह का कहना है कि पत्नी के पैर व कूल्हे में फ्रैक्चर तथा बेटा का जबड़ा टूट गया है। पीड़ित ने घटना की जानकारी एसएसपी अजय कुमार को दी। उन्होंने थाना उत्तर पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्जकर पूरे मामले की जांच करके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर अनूप कुमार भारतीय ने कहा कि दामाद की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed