फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Registered users will have seized 1617

1617 उपभोक्ताओं की जब्त होगी पंजीकरण राशि

Thu, 16 Feb 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 16 Feb 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Registered users will have seized 1617
rupees
एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में पंजीकरण कराने के बाद बकाया बिल जमा न करने वाले 1617 उपभोक्ताओं की बिजली विभाग की ओर से पंजीकरण राशि जब्त कर ली जाएगी। विभाग ने इनके खिलाफ आरसी जारी करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के एमएलबी-5 नलकूप के उपभोक्ताओं के लिए 100 प्रतिशत सरचार्ज के साथ ओटीएस योजना लागू की गई थी। नोटबंदी के कारण उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना में कोई रुचि नहीं दिखाई तो शासन द्वारा समय सीमा भी बढ़ाई गई। इसके बाद भी अपेक्षानुरूप परिणाम नहीं आए। नोटबंदी के कारण जिन उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण भी करा लिया था, उन्हें बकाया बिल भी जमा नहीं किया। फिरोजाबाद ग्रामीण, शिकोहाबाद एवं सिरसागंज डिवीजन में 20920 उपभोक्ताओं के सापेक्ष मात्र 2461 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया, जिसमें मात्र 844 उपभोक्ताओं ने ही बकाया जमा किया।
विज्ञापन

विभाग का 2461 उपभोक्ताआें पर 10.87 करोड़ रुपया बकाया था, परंतु विभाग मात्र 3.31 करोड़ रुपया ही वसूली कर सका।  विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं की पंजीकरण राशि जब्त करने तथा उनके खिलाफ आरसी जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed