फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Recommendation to stop the salary of census supervisor

Firozabad News: जनगणना सुपरवाइजर का वेतन रोकने की संस्तुति

Sat, 16 May 2026 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Recommendation to stop the salary of census supervisor
फिरोजाबाद। जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने पर तहसीलदार सदर अजय कुमार ने नारखी ब्लॉक में तैनात एक सुपरवाइजर के विरुद्ध वेतन रोकने की संस्तुति करते हुए बीएसए को रिपोर्ट भेजी है। तहसीलदार सदर अजय कुमार ने बताया कि वर्तमान में पूरे जिले में जनगणना का कार्य चल रहा है। इसके लिए सुपरवाइजर और प्रगणकों की ड्यूटी लगवाई गई है। इसमें समीक्षा के दौरान पाया कि नारखी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शेखपुरा में तैनात प्रधानाध्यापक कल्पना गुप्ता प्रशिक्षण में निरंतर अनुपस्थित चल रही हैं। तहसील से कई बार फोन कराने के बाद उनके द्वारा टूल किट प्राप्त नहीं की गई है। जनगणना सुपरवाइजर सर्किल संख्या 35 की सुपरवाइजर कल्पना गुप्ता के विरुद्ध कार्य में लापरवाही पर वेतन रोकने की संस्तुति की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed