फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Recognition for 100 seats 2067 degrees distributed JS University Chancellor Sukesh Yadav arrested

UP: 100 सीटों की मान्यता, बांटीं 2067 डिग्रियां...जेएस यूनिवर्सिटी का सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा, कुलाधपति गिरफ्तार

Sun, 09 Mar 2025 11:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Mar 2025 11:05 AM IST
सार

फर्जी डिग्री मामले में शनिवार को राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने जेएस यूनिवर्सिटी, शिकोहाबाद के कुलाधिपति सुकेश यादव, रजिस्ट्रार नंदन कुमार और दलाल अजय भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। 
 

विज्ञापन
Recognition for 100 seats 2067 degrees distributed JS University Chancellor Sukesh Yadav arrested
एसओजी की गिरफ्त में कुलाधिपति सुकेश यादव व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद की जेएस यूनिवर्सिटी से वर्ष 2022 में कुल 2067 अभ्यर्थियों ने बीपीएड की डिग्री से हांसिल की थी। यूनिवर्सिटी ने भी अपने मानकों से कई गुना अधिक फर्जी डिग्रियां अभ्यर्थियों को बांटी थीं। यूनिवर्सिटी पर शिकंजा कसने का एक मुख्य कारण यह भी रहा। एसओजी टीम ने फर्जी डिग्रियों के साथ-साथ कालातीत शैक्षिक सत्रों की डिग्रियां भी कब्जे मेंं ली। यूनिवर्सिटी से बैक डेट की डिग्रियां बनवाने वाले 16 अन्य दलाल भी गिरफ्तार हुए हैं। एसओजी की जांच भी जारी है। इस पूरे फर्जीवाड़े में कई अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसा जाना तय है।
विज्ञापन




 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड-2022 में शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा की वैकेंसी निकली थी। जिसमें कुल 5390 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिनमें से 2067 अभ्यर्थियों के पास जेएस यूनिवर्सिटी से हांसिल की गई बीपीएड की डिग्रियां थीं। जबकि यूनिवर्सिटी के पास शिक्षा सत्र के लिए मात्र 100 सीटों की ही मान्यता थी। एक ही शैक्षिक सत्र में मानक से अधिक डिग्री जारी होने की भनक लगने के बाद एसओजी ने इस पूरी जालसाजी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 जयपुर एसओजी के एडिशनल एसपी धर्माराम ने बताया कि कुलपति सुकेश यादव ने अपनी यूनिवर्सिटी का नाम अपने पिता जगदीश सिंह के नाम पर रखा था। एसओजी की हिरासत में आया अभियुक्त अजय भारद्वाज इस यूनिवर्सिटी से हजारों छात्रों को विभिन्न कोर्सेज की फर्जी तरीके से बैक डेट में डिग्रियां दिलवा चुका था। इसके अलावा पेपर माफिया भूपेन्द्र सारण के घर से फर्जी डिग्रियां एसओजी टीम ने बरामद होने के मामले में अभियुक्त अजय भारद्वाज पूर्व में 647/2022 पुलिस थाना करणी विहार, जयपुर में भी गिरफ्तार किया था।

 
विज्ञापन

यह अपने साथियों के साथ मिलकर एकलव्य ट्राईबल यूनिवर्सिटी (पूर्व सुधासागर यूनिवर्सिटी) व अनंत इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी मेघालय स्थापित करने जा रहा था। एडिशनल एसपी के अनुसार पूर्व की भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक माफियाओं ने अयोग्य अभ्यर्थियों को बड़ी रकम लेकर निजी यूनिवर्सिटी से बैक डेट में डिग्रियां दिलवाईं थीं। साथ ही अनुचित तरीके से नौकरियां भी दिलवाने में सहयोग किया था। इस कार्य के लिए जेएस यूनिवर्सिटी पेपर लीक गैंग के सदस्यों के बीच में कुख्यात थी।



 

उन्होंने बताया कि परीक्षा में चयनित अभ्यर्थिया सुमन भारी जिसने आवेदन के समय बीपीएड कोर्स में शिक्षा सत्र 2020-22 में अध्यन्नरत होना बताया था। जबकि चयन के बाद उसने शिक्षा सत्र 2017-19 की जेएस यूनिवर्सिटी से बीपीएड की डिग्री लगाई थी। उसने अपने पति मंदीप कुमार से कहकर दलालों के जरिये बैक डेट में प्राप्त कर पीटीआई की नौकरी प्राप्त की थी। सुमन भारी का पति मंदीप कुमार इस समय शिक्षा विभाग में यूडीसी के पद पर कार्यरत है, वह अभी न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा है। उक्त सभी लोग इस मामले में गिरफ्तार किये जा चुके हैं। अब इस गैंग के अन्य लोगों की तलाश जारी है।

 

एडिशनल एसपी धर्माराम ने बताया कि फर्जी डिग्रियों के मामले में जेएस यूनिवर्सिटी की सबसे अधिक डिग्रियां मिली थीं। पेपर लीक माफियाओं के बीच यूनिवर्सिटी कुख्यात थी। जिसने मोटी रकम लेकर मानकों से भी अधिक डिग्रियां बांटी थीं। अभी इस पूरे रैकेट के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। जल्द ही इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed