फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rapid survey supervisor training to 49 missing

रैपिड सर्वे के प्रशिक्षण से 49 पर्यवेक्षक गायब

Thu, 11 Jun 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 11 Jun 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Rapid survey supervisor training to 49 missing
फीरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पिछड़ा वर्ग के रैपिड सर्वे का प्रशिक्षण डीएम विजय किरन आनंद की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने साफ कहा कि प्रगणकों को 15 से 25 जून तक घर-घर जाकर सर्वे करना होगा। कोई भी परिवार छूटने न पाए। यदि किसी ने लापरवाही बरती तो फिर कार्रवाई होगी। उन्होंने अनुपस्थित 49 पर्यवेक्षकों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वेतन काटने के आदेश दिए।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम पंचायतों के साथ ही क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के वार्डों का आरक्षण तय करने से पूर्व पिछड़ा वर्ग की आबादी का सर्वे होगा। इस सर्वे कार्य के लिए 1374 प्रगणकों एवं 147 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। गुरुवार को पालीवाल आडीटोरियम में प्रशिक्षण डीएम विजय किरन आनंद की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने कहा कि रैपिड सर्वे का काम महत्वपूर्ण है। इसको जोनल अधिकारी एवं खंड अधिकारी पूरी तन्मयता के साथ करें। उन्होंने कहा पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारी होगी कि प्रगणकों के काम की जांच अवश्य करें। यदि खामी हो तो उसको सुधारें। उन्होंने कहा कि लापरवाही नहीं ही होनी चाहिए। डीएम ने पर्यवेक्षकों की उपस्थिति चैक की तो 147 में 97 ही उपस्थित मिले। डीएम ने अनुपस्थितों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। उन्होंने कहा जोनल स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए टूंडला तहसील में वह खुद जाएंगे, फीरोजाबाद क्षेत्र में सीडीओ सुजीत कुमार, शिकोहाबाद में एडीएम कर्मेंद्र सिंह, जसराना में नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। नोडल अधिकारी सीडीओ सुजीत कुमार ने रैपिड सर्वे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शासन के मंशा के अनुरूप काम करना है। एसडीएम जसराना अमित सिंह, शिकोहाबाद चंद्रभानु सिंह, बीडीओ प्रतिमा निमेष, राजेश कुमार, धनकौरवाल के साथ जिले के सभी एडीओ पंचायत मौजूद थे।
विज्ञापन


प्रभारी डीपीआरओ, एसडीएम नहीं पहुंचे
रैपिड सर्वे का काम भले ही पंचायती राज विभाग से जुड़ा हो लेेकिन प्रभारी डीपीआरओ रवींद्र कुमार मादंड़ खुद ही प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहे। वहीं जोनल अधिकारियों में एसडीएम टूंडला डा. पंकज कुमार वर्मा अनुपस्थित रहे। जबकि एसडीएम सदर का चार्ज रवींद्र कुमार मादंड के पास होने के कारण मात्र दो ही एसडीएम पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed