फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ran on the highway-Dudhakr beaten faithful

हाईवे पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटे श्रद्धालु

Fri, 15 Apr 2016 11:01 PM IST
Updated Fri, 15 Apr 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Ran on the highway-Dudhakr beaten faithful
हाईवे पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
 नेजा लेकर कैलादेवी मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को युवकों ने हाईवे पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। महिला और अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना से आक्रोशित हुए लोगों ने नगला भाई चौराहा के समीप हाईवे पर जाम लगा दिया। कई थानों के फोर्स के साथ सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। जाम खुलवाने के साथ ही आरोपी युवकों के यहां पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह दुकान और मकान बंद कर भाग गए।
विज्ञापन

 टूंडला थाना क्षेत्र के गांव जलौपुरा निवासी सोमवीर सिंह ग्रामीणों के साथ नेजा लेकर रामलीला मैदान स्थित कैलादेवी मंदिर पर जा रहे थे। श्रद्धालु नगला भाऊ चौराहा के समीप नेजा रोक कर डीजे पर नृत्य कर रहे थे। तभी नगला भाऊ निवासी महेश सिंह की बाइक की टक्कर सोमवीर की बेटी के लग गई। इस पर लोगों का महेश से विवाद हो गया। आरोप है कि महेश ने अपने साथियों को बुला लिया और नेजा लेकर जा रहे श्रद्धालुओं की पिटाई शुरू कर दी। इससे चीखपुकार मच गई। हाईवे पर महिलाओं की पिटाई के बाद सड़क पर भीड़ लग। कुछ लोगों ने विरोध किया तो आरोपी भाग निकले। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। बाद में सीओ सिटी राजेश चौधरी के साथ कोतवाल दक्षिण श्रीप्रकाश चंद्र यादव, रसूलपुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए जाम खुलवा दिया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके यहां पर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए दिनेश को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


महिलाओं में व्याप्त था खौफ
घटना के बाद महिलाओं के चेहरे पर खौफ दिखाई दे रहा था। बताया कि, आरोपियों ने बच्चियों को भी नहीं छोड़ा उनके बाल पकड़ कर हाईवे पर घसीटा, विरोध करने पर लात घूंसों से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 घटनास्थल के समीप है आरोपियों का मार्केट
हाईवे पर जिस स्थान पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था, वहां से चंद कदमों की दूरी पर उनका मार्केट भी है। घटना के बाद आरोपी मार्केट में बनी दुकानों में छुप गए थे। दुकानों को खुलवाने के प्रयास भी किए, लेकिन आरोपियों द्वारा अंदर से बंद की गई दुकानों को नहीं खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed