{"_id":"5ea033e88ebc3e905b576a12","slug":"ramzan-firozabad-news-agr4388420108","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बीच चल रही रमजान की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के बीच चल रही रमजान की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। पवित्र रमजान माह चांद दिखाई देने के साथ ही शुरू होगा।25 अप्रैल से रमजान माह की शुरू होने की सभी को संभावना है। रमजान माह आने से पहले हर कोई बाजार में खरीददारी करने निकलता था। लेकिन कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के चलते तैयारी फीकी दिखाई दे रही हैं। मोहम्मदगंज निवासी सीमाउमर कहती हैं कि रमजान से पूर्व तो घरों में फल,सब्जियों के साथ रुहआफ्ता मंगाकर रख लेते थे। ताकि रमजान माह में रोजा रखने के दौरान दिक्कत नहीं हो। लेकिन इस बार बाजार ही नहीं खुल रहा तो तैयारी फीकी है। कौशर आसिफ कहतीं हैं कि तैयारी तो कर रहे हैं बीमारी के कारण उत्साह नहीं है। स्टेशन रोड की निवासी नाजिया नदीम कहती हैं कि रमजान की बस तैयारी चल रही है,जैसे रुटीन में होती थी वैसा नहीं है। वह अपने बेटी अदीवा नदीम के साथ रमजान माह की शुरूआत की तैयारी करती दिखाई दीं।
फिरोजाबाद। शहर के उलमा ए किराम ने सभी से गुजारिश करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के चलते ही तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाया है।इस दरम्यान रमजान का मुबारक महीना शुरू होने जा रहा है। रमजान के माह में तरावीह तथा नमाज घर पर अदा करें। शहर की ईदगाह एवं मस्जिद मेवा फरोशांन के इमाम मौलाना मोहम्मद सफी कासमी,मुफ्ती तनवीर अहमद कासमी, मौलाना आदम मुस्तफा व मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी ने कहा कि रमजान के माह की शुरूआत 25 अप्रैल से होने जा रही है। इस दौरान तरावीह के साथ कुरान ए करीम को कैसे सुनेंगे। याद रखें कि जिस तरह से हम सब लोग अभी नमाज घरों पर अदा करते हैं उसी प्रकार तरावीह घरों में अदा करें,और कुरान ए करीम घरों पर खुद तिलावत करें। जो हजरात तिलावत करना नहीं जानते हैं पढना नहीं जानते हैं वह घर के दूसरे लोगों से सुनें,इंशाल्लाह इस पर सवाब हासिल होगा जो तरावीह में सुनने पर आपको मिलता है।
मस्जिद में जाना नहीं हो पा रहा है लेकिन घरों को इबादत से मामूर करने का क़ुरआने करीम की तिलावत से घरों को आबाद करने का और घरों की बरकतों के बढ़ाने का मौका ज्यादा से ज्यादा मिलेगा। अल्लाह से रो रो कर गिड़गिड़ा कर दुआ की जाए अल्लाह तबारक व ताला इस बीमारी से हम सब की हिफाजत फरमाए पूरे मुल्क के लोगों की हिफाजत फरमाए और पूरी दुनिया के लोगों को अल्लाह इस बीमारी से छुटकारा अता फरमा दे। बाजार में दस मिनट का काम पांच मिनट में निपटाएं। अपील करने वालों में मुफ्ती कासिम रजी,मुफ्ती नदीम अख्तर,मौलाना तनवीरुल कादरी,मौलाना इर्रफान रजा,मौलाना अमीन अख्तर, करबला कमेटी अध्यक्ष हिकमतुल्लाह खां शामिल हैं।