{"_id":"60f70a898ebc3e61bc213d58","slug":"rain-and-humidity-increased-skin-diseases-firozabad-news-agr5005315117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और उमस ने बढ़ा दिए चर्म रोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और उमस ने बढ़ा दिए चर्म रोग
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! जिला अस्पताल स्थित चर्म रोग ओपीडी में मरीजों को देखते डॉ आरए.सुधाकर
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मौसम में बढ़ी आर्द्रता से लोग चर्मरोग की चपेट में रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में चर्म रोग के मरीजों की संख्या 30 प्रतिशत बढ़ गई है। चर्मरोग विभाग की ओपीडी में हर रोज लगभग 200 मरीज आ रहे हैं।
बारिश और उमस के कारण चर्मरोग से संबंधित बीमारियां बढ़ रही हैं। सबसे ज्यादा मरीज खुजली से परेशान होकर जिला अस्पताल में आ रहे हैं। लक्षणों को देखा जाए तो व्यक्ति के शरीर पर छोटे-छोटे लाल दाने, लाल रंग के चतके, घमोरिया, दाद, शरीर के किसी हिस्से में खुजली होना और पुराने चर्म रोगों का उभरना शामिल है।
उमस और बारिश में भीगने के कारण लोगों में चर्मरोग की समस्या ज्यादा होने लगी है। 30 प्रतिशत और मरीजों की संख्या बढ़ गई है। लोग बारिश के मौसम में भीगने के बाद तुरंत कपड़े बदलें और बदन को अच्छे से सुखाएं। त्वचा पर तेल आदि का इस्तेमाल न करें। ज्यादा दिक्कत होने पर चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
डा. आए सुधाकर, चर्म रोग विशेषज्ञ मेडिकल कॉलेज
दाद की समस्या हो गई है। इसलिए चर्म रोग विभाग में आया हूं। बारिश के मौसम में यह समस्या आम हो गई है।
योगेश कुमार - निवासी रहना
चेहरे पर फुंसी, दाने हो गए हैं। इसमें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। डॉक्टर से दवा लेने आया हूं।
दीपकिशोर - निवासी ठारपूठा