फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Railways handed over charge sheet to JE in case of drill colliding with Ranchi Sampark Kranti in Firozabad

Firozabad: रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से ड्रिल टकराने का मामला, रेलवे ने जेई को थमाई चार्जशीट

Sun, 19 Nov 2023 06:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Nov 2023 06:43 PM IST
सार

फिरोजाबाद में रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से ड्रिल टकराने के मामले में रेलवे ने जेई को चार्जशीट थमाई है। मामले में शिकोहाबाद के पीडब्ल्यूआई विभाग के जेई की लापरवाही उजागर हुई है।

विज्ञापन
Railways handed over charge sheet to JE in case of drill colliding with Ranchi Sampark Kranti in Firozabad
Firozabad News: घटना के बाद रेलट्रैक के पास से बरामद की गई ड्रिल मशीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार को रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से ड्रिल मशीन टकराने के मामले में रेल प्रशासन ने जांच करने के बाद कार्रवाई की है। इस मामले में शिकोहाबाद के पीडब्ल्यूआई विभाग के जेई की लापरवाही उजागर हुई है। इसको विभाग की तरफ से चार्जशीट थमाई गई है।

विज्ञापन


तीन दिन पूर्व माधौगंज के पुल के नीचे अप रेल ट्रैक पर ट्रैक के रख-रखाव का काम पीडब्ल्यूआई विभाग के जेई शैलेंद्र सिंह की देखरेख में चल रहा था। इस दौरान रांची से आनंद विहार जा रही संपर्कक्रांति एक्सप्रेस से ट्रैक पर रखी हुई ड्रिल मशीन टकरा गई थी। इसकी जांच रेल प्रशासन ने शुरू कराई थी। इस मामले में टीम ने जांच के बाद शिकोहाबाद के पीडब्ल्यूआई विभाग के जेई शैलेंद्र सिंह की लारपरवाही मानी है। इसके चलते उन्हें चार्जशीट थमाई गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सीएम पहुंचे मथुरा: बोले- पीएम के आने से पहले जिले को करें प्लास्टिक मुक्त, तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन
विज्ञापन


रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से ड्रिल मशीन टकरा गई। मामले को रेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। स्थानीय जांच टीम ने मौके से ड्रिल मशीन बरामद किया है। रेल प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी थी। इसमें पीडब्लूआई विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर जांच की तलवार लटक रही थी। कुछ कर्मचारियों को इस मामले में चार्जशीट भी रेलवे की ओर से थमाए जाने की आशंका थी।

यह भी पढ़ेंः- UP: पुरानी रंजिश को लेकर आमने-सामने आए दो पक्ष, पथराव के बाद फायरिंग; दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार

रांची से चलकर आनंद विहार टर्मिनल जा रही 12825 रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से शुक्रवार को शिकोहाबाद के माधौगंज पुल के नीचे रेल ट्रैक पर पड़ी हुई ड्रिल मशीन टकरा गई थी। इसके चलते चालक ने ट्रेन को मुख्य अप रेलमार्ग पर रोक लिया था। इस घटना को रेल प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच शुरू करा दी थी। इसमें पीडब्लूआई विभाग के कर्मचारियों पर जांच की तलवार लटक रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed