{"_id":"6609f45813557572eb030024","slug":"railway-passengers-wandering-in-the-heat-for-cold-water-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-121380-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ठंडे पानी के लिए गर्मी में भटक रहे रेलयात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ठंडे पानी के लिए गर्मी में भटक रहे रेलयात्री
Mon, 01 Apr 2024 05:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। गर्मी के साथ ही पानी को लेकर रेल यात्रियों की समस्याएं बढ़ने लगी हैं। स्टेशन पर लगा वाटर कूलर चालू न होने से यात्रियों को ठंडे पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
कुछ दिन पहले डीआरएम प्रयागराज हिमांशू बडोनी ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। उन्होंने यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय रेल अधिकारियों को निर्देश दिए थे। गर्मी शुरू होने के साथ ही स्टेशन परिसर में ठंडे पानी की व्यवस्था दुरूस्त करने की भी बात कही गई थी।
उनके निर्देशों का भी रेल अधिकारियों पर कोई असर नहीं हुआ। हालत यह है कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3/4 पर लगे वाटर कूलर को सही कराने की जहमत नहीं उठाई। गर्मी बढ़ने के चलते स्टेशन पर ठंडे पानी के लिए यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रेल प्रशासन सदैव तत्पर रहता है। स्टेशन पर लगे हुए वाटर कूलर को जल्दी ही सही कराया जाएगा। - अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज डिवीजन