फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   rail accsident

कानपुर रेलखंड पर वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराया जानवर

Sat, 07 Dec 2019 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
rail accsident
टूंडला (फिरोजाबाद)। शनिवार सुबह कानपुर रेलखंड पर नई दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस से एक जानवर टकरा गया। वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों के निर्देश मिलने पर लगभग 15 मिनट बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

अपने निर्धारित समय से चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस जब सुबह 9:30 मबजे करीब कानपुर रेलखंड के फफूंद-कंचौसी रेलवे स्टेशन के मध्य किलोमीटर संख्या 1092/18 से होकर गुजरी। उसी दौरान अचानक खेतों के रास्ते एक जानवर ट्रेन के सामने आ गया। ट्रेन के इंजन से टकराने के बाद जानवर के तो चिथड़े उड़ गए। वहीं, वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

चालक ने ट्रेन को रोककर घटना की जानकारी मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर अधिकारियों ने पीछे आ रही आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोकते हुए विभागीय कर्मचारियों की टीम को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंची टीम ने लगभग 15 मिनट बाद ट्रेन को फिट मीमो देते हुए रेल अधिकारियों के निर्देश पर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed