{"_id":"1d498f6746be25dc95d51f02e8cf72bf","slug":"qureshi-was-burning-effigy-of-hindu-organizations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदूवादी संगठनों ने किया कुरैशी का पुतला दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदूवादी संगठनों ने किया कुरैशी का पुतला दहन
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 11 Jan 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद में पेरिस के आतंकवादियों को पुरस्कृत करने की घोषणा करने वाले बसपा के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी का विश्व हिंदू परिषद ने कोटला चुंगी एवं बजरंग दल ने गांधीपार्क चौराहे पर पुतला दहन कर नारेबाजी की।
बजरंग दल के विभाग संयोजक पं. वीनेश शर्मा ने कहा कि बसपा नेता हाजी याकूब कुरैशी, मुनकाद अली, आजम खां, कादिर राजा, मोहम्मद अरशद ऐसे नेता हैं, जो हमेशा भारत विरोधी और आतंकवाद को प्रोत्साहन देने वाले बयान देकर वैमनस्यता पैदा कर रहे हैं। संगठन मंत्री अभिषेक शंखधार, विभाग सहसंयोजक विष्णु मिश्रा ने मायावती से ऐसे नेता को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की। मनोज राठौर, विशाल दीक्षित, संदीप सविता, नितिन जैन, राजेंद्र दिवाकर, सुनहरीलाल, संतोष बाबा, ब्रजेश यादव, संतोष यादव, आकाश शर्मा, बंटू राठौर, संदीप गुप्ता मौजूद थे।
कोटला चुंगी पर पुतला दहन के बाद विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रमाकांत पचौरी ने कहा कि हिंदू विरोधी बयान देने वाले कुरैशी को मायावती कैसे बर्दाश्त कर रही हैं, ऐसे नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति, केंद्र सरकार से कुरैशी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की। पुतला दहन में महावीर सिंह, गोपाल, मुकुल वशिष्ठ, नवीन दुबे, पन्नालाल, सुशील, राजीव शर्मा, अतुल यादव, राममोहन शर्मा मौजूद थे।