{"_id":"dcda28ffbeba1a784353547facc1fe6d","slug":"protesting-at-the-nager-palika-member-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" सभासदों ने नगर निगम में की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों ने नगर निगम में की नारेबाजी
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 17 Jan 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
पालिका बोर्ड के निवर्तमान सभासदों ने शनिवार को नगर निगम में नारेबाजी की। नगर आयुक्त के न मिलने पर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
सभासद ने मांग की कि नगर निगम द्वारा लागू की जा रही स्वकर प्रणाली को नए बोर्ड के गठन के बाद लागू किया जाए। नगर में कराए जाने वाले कार्यों में सभासदों का सहयोग लिया। नगर निगम से हटाए गए एक दर्जन ड्राइवरों को बकाया डेढ़ वर्ष का वेतन देकर प्राथमिकता पर नौकरी पर ली जाए। सभासदों के प्रस्ताव और जांच के बाद शहर में नई सोडियम लाइट लगाई जाएं। शहर में बंद पड़े आधा दर्जन नलकूपों को जेनरेटर लगाकर चालू कराया जाए।
शहर में अधूरे पड़े निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराए जाएं। डीएम के नाम पर सभासदों को अपमानित न किया जाए। मौके पर वकील नवी अफगानी, केशवदेव कुशवाहा, तुरसन पाल, सुनील राठौर, मौ. शारिक, श्यामसिंह यादव, माजिद भाई, संतोष राठौर आदि मौजूद थे।