फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Protest against amendment in advocate law, demonstration at treasury

Firozabad News: अधिवक्ता कानून में संशोधन का विरोध, कोषागार पर प्रदर्शन

Wed, 26 Feb 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 26 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Protest against amendment in advocate law, demonstration at treasury
अधिवक्ता संसोधन कानून को वापस लेने के लिए विरोध करते अधिवक्ता। - फोटो : अधिवक्ता संसोधन कानून को वापस लेने के लिए विरोध करते अधिवक्ता।
फिरोजाबाद। अधिवक्ता कानून में संशोधन को लेकर जिले भर में अधिवक्ताओं ने रोष प्रकट किया है। बुधवार को अधिवक्ता कानून में संशोधन के विरोध में जनपद न्यायालय के अधिवक्ता कामकाज से विरत रहे। बार कॉउंसिल के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने डीएम कैंपस स्थित जिला कोषागार के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन भी किया। वहीं टूंडला बैनामा लेखक, स्टांप वेंडर एवं टाइपिस्ट भी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा अधिवक्ता कानून में संशोधन किया जा रहा है। अधिवक्ता कानून में संशोधन का लेकर उत्तर प्रदेश बार कॉउंसिल द्वारा विरोध जताया है ।वहीं बार काउंसिल के आह्वान पर स्थानीय जिला बार एसोसिएशन ने बुधवार को न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर विरोध जताया। जिला बार के अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला कोषागार के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन एवं नारेबाजी की।वहीं अधिवक्ताओं के विरोध व काम बंद हड़ताल के चलते दूर दराज से आये वादकारियों को बैरंग लौटना पड़ा। जरूरी कार्यवश जिला कोषागार के रास्ते कलक्ट्रेट पहुंचने वाले लोगों को रास्ता बदल कर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। अधिवक्ता कानून में संशोधन का विरोध करने वालों में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नाहर सिंह यादव, महासचिव धर्मेंद्र यादव, राजेश तिवारी एडवोकेट,वंदना शर्मा,जसरथ सिंह,शहनाज, त्रिभुवन सिंह,देवीराम,अनुराग मिश्रा, मनोज कुमार और विजय प्रकाश यादव आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं टूंडला में बार एसोसिएशन ने मंगलवार को एडवोकेट संशोधन अधिनियम के विरोध में हड़ताल रखते हुए विरोध जताया। बैनामा लेखक, स्टांप वेंडर एवं टाइपिस्ट भी हड़ताल पर रहे। इसके चलते उप निबंधक कार्यालय में भी सन्नाटा पसरा रहा। वहीं उप-निबंधक को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। उप निबंधक कार्यालय में भी एक भी बैनामा नहीं हुआ। विरोध करने वालों में पूर्व अध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, दीपक रिछारिया, उमाशंकर निषाद, अशोक यादव, उपेंद्र बघेल, सुधीर गौतम, सुरेंद्र यादव, नेम सिंह बघेल आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकोहाबाद में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम यादव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसका संचालन महासचिव उम्मेद बाबू ने किया। अधिवक्ताओं ने मांग की है कि एडवोकेट अमेंडमेन्ट बिल 2025 तत्काल वापस लिया जाए। इस मौके पर रवींद्र श्रीवास्तव, वेदेन्द्र शर्मा, कपिल श्रीवास्तव, सुभाष चन्द्र, राजेश यादव, विनय, के पी सिंह, अखिलेश यादव मौजूद थे।

जसराना में अधिवक्ताओं ने इस बिल का विरोध करते हुए तहसील एवं रजिस्ट्री कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। बैनामा लेखकों ने सहयोग करते हुए बैनामा नहीं लिखने का ऐलान किया। एसडीएम पुष्पेंद्र सिंह को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed