फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Problems facing the field of new abadi area

समस्याओं से जूझ रहा नई आबादी का क्षेत्र

Sun, 18 Jan 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 18 Jan 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Problems facing the field of new abadi area
घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी में नई आबादी और 13 ग्रामसभा से जुड़े क्षेत्रों में जलभराव की समस्या बड़ी मुसीबत बनी हुई है। सालों से इस समस्या से जूझ रही जनता ने राहत पाने को नगर निगम में आंदोलन किए इसके बाद भी हिमायूंपुर, श्याम नगर गड्ढा, करबला, ककरऊ कोठी आनंद नगर क्षेत्र में हालात जस के तस बने हुए हैं। नगर निगम अफसरों द्वारा दिए गए कोरे आश्वासनों से भी आक्रोश है। महीनों पूर्व एस्टीमेट होने, टेंडर पास कराने के बाद भी इन क्षेत्रों में विकास कार्य प्रारंभ नहीं कराए जा सके हैं, वहीं पांच दर्जन क्षेत्रों में आज भी निर्माण कार्य अधूरे पड़े हुए हैं।
विज्ञापन



करबला क्षेत्र समस्या कब होंगी दूर
करबला क्षेत्र में वर्षों से गंदगी, गलियों में जलभराव, दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। क्षेत्रीय लोगों द्वारा समस्याओं के निदान को कई बार आंदोलन, मार्ग जाम किए इसके बाद भी समस्या से निजात नहीं मिल सकी। जलभराव के कारण मोहल्लेवासी नारकीय जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं। लोगों ने नौ जनवरी को नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। भारत सिंह ने बताया कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या दूर नहीं हो सकी। समस्या से पीड़ित मुन्नी देवी, शीला, कलावती, शशी, कांती, श्यामवती, शांतिदेवी ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन




श्याम नगर गड्ढा आंदोलन से कुछ नहीं
सुहागनगर से सटे श्याम नगर गड्ढा में नगर निगम की लापरवाही के कारण महीनों से गलियों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। नगर निगम द्वारा क्षेत्र में जिस तरीके से सड़कों का निर्माण किया गया है वह काफी ऊंचा है। इससे गलियों में गंदा पानी भर गया है। आएदिन चूड़ी व सामान से भरे ठेल पलट जाते हैं, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। शुक्रवार को क्षेत्रीय लोग नगर निगम पहुंचे, तो वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिला। कुछ कर्मचारी मौका मुआयना कर आश्वासन देकर लौट आए। डा. श्यामप्रताप सिंह ने बताया कि मोहल्ले में जलभराव की समस्या के निदान के लिए डीएम व नगर निगम अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत की जा चुकी हैं लेकिन समस्या का कोई निदान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद नगर: शिकायती पत्र देकर थक गए
ककरऊ कोठी स्थित मोहल्ला आनंद नगर में पिछले दो-तीन साल से जलनिकासी का साधन न होने के कारण गलियों, प्लाटों में जलभराव के चलते गंभीर हालात बने हुए हैं। क्षेत्रीय लोगों ने समस्या के निदान को कई बार आंदोलन किए, भूख हड़ताल की। सपा नेताओं, पूर्व चेयरमैन राकेश दिवाकर के साथ डीएम, एसडीएम को शिकायती पत्र दिए, लेकिन आजतक समस्या का निदान नहीं हुआ। शनिवार को नगर निगम में हंगामा, नारेबाजी की। नगर आयुक्त ने क्षेत्र में जाकर मौका मुआयना भी किया, इसके बाद भी हालात में कोई बदलाव नहीं हुआ। बनवारीलाल, हरिओम ने बताया कि अधिकारी आश्वासन देकर चले गए।




हिमायूंपुर: विधायक का दौरा भी बेकार
हिमायूंपुर नई आबादी के क्षेत्र में गलियों में जलभराव की समस्या को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम में हंगामा किया था। लोगों के साथ निगम कर्मचारियों ने मारपीट तक की थी। नगर विधायक मनीष असीजा ने क्षेत्र का निरीक्षण कर गलियों में हो रहे जलभराव को देखा। नगर निगम अफसरों ने जल्द समस्या के निदान का भरोसा दिलाया, लेकिन जनता आज भी गलियों में जलभराव की समस्या से जूझने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed