{"_id":"64c00bd43f2a7caf5d00f036","slug":"private-bus-hit-from-behind-in-a-standing-tractor-trolley-there-was-a-cry-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-1351-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में निजी बस ने पीछे से मारी टक्कर, मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में निजी बस ने पीछे से मारी टक्कर, मची चीख पुकार
Tue, 25 Jul 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। जसराना के एटा 9शिकोहाबाद मार्ग के गांव नवादा के पास मंगलवार की देर शाम प्राइवेट बस ने पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर लगने पर बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। वही ट्रॉली पलटने से ट्रैक्टर पर बैठे पिता-पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता-पुत्र को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहीं मामूली रूप से चोटिल हुईं सवारियां अपने अपने घर चली गई।
थाना जसराना के एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर चलने वाली निजी बस सवारियां लेकर शिकोहाबाद से एटा जा रही थी। इसी दौरान नवादा के पास शिवाला से भरे हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने पर बस में बैठी 20 से अधिक सवारियां मामूली रूप से चोटिल हो गई। वहीं टक्कर लगने पर शिवाला से भरी हुई ट्राली सड़क पर पलट गई। हादसे की जानकारी मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे में घायल हुए भंवरपाल सिंह एवं उसके पुत्र शिव कुमार निवासी नगला मोहारी थाना जसराना को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वही लोगों की मदद से सड़क पर फैले शिवाला को हटवाया। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया के बस द्वारा पीछे से टक्कर मारी गई है। किसी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं है।