{"_id":"62a62bfc919de0057c4cd214","slug":"prem-and-yogesh-became-the-general-secretary-of-the-fourth-class-state-employees-federation-firozabad-news-agr5365951101","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रेम अध्यक्ष और योगेश महामंत्री बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रेम अध्यक्ष और योगेश महामंत्री बने
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के विकास भवन सभागार में आयोजित अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। इसमें प्रेम प्रकाश कुशवाह को पुन: महासंघ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। योगेश चंद्र महामंत्री बनाए गए हैं।
विकास भवन सभागार में आयोजित अधिवेशन का शुभारंभ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रहे लटूरी सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष हरेंद्रपाल सिंह एवं शौर्यदेवमणि यादव एवं मिनिस्ट्रीयल संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार ने संयुक्त रूप से किया।
अधिवेशन में राजकीय वाहन चालक संघ के जिला मंत्री तिलक सिंह, उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह, डॉ. सुभाष यादव स्वास्थ्य विभाग, विजेंद्रपाल सिंह सिंचाई विभाग, प्रेमस्वरूप पारस शिक्षा विभाग, महेशचंद्र गहलौत एवं राधेश्याम ने विचार व्यक्त किए। चुनाव अधिकारी लटूरी सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
इसमें प्रेम प्रकाश कुशवाह को अध्यक्ष, इंद्रपाल सिंह को उपाध्यक्ष, योगेशचंद्र यादव को महामंत्री, बिश्नू प्रसाद शर्मा को संयुक्त मंत्री, वीपी सिंह को कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। इस दौरान नए पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में नरेश बाबू, रमेश कश्यप, प्रमोद कुमार, खजान सिंह, राकेश कुमार सिंह, श्यामबाबू, रामनरेश गौड़, भूप सिंह कुशवाह, धर्मेंद्र कुमार, केशवदेव, संतोषीलाल, मुकेश कुमार, मुन्नीदेवी, वेदपाल, बलवीर सिंह, योगेंद्रपाल सिंह मौजूद रहे।