फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pradhan and his associates were accused of assault

प्रधान एवं उसके साथियों पर लगा मारपीट का आरोप

Sun, 12 Jun 2022 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pradhan and his associates were accused of assault
जसराना सीएचसी में घायल का उपचार कराते परिजन एवं मौजूद पुलिस - फोटो : FIROZABAD
जसराना। जसराना के गांव सुरैला में हुए विवाद में प्रधान एवं उसके समर्थकों ने एक युवक की पिटाई लगा दी। पिटाई के कारण युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं पुलिस द्वारा प्रधान को हिरासत में लेने पर उनके समर्थन में महिलाएं एवं पुरुष कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव सुरैला निवासी उदयवीर सिंह के परिजन से आइसक्रीम को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हो गया था। इसी दौरान उदयवीर सिंह का पुत्र गजेंद्र निकलकर जा रहा था। दूसरे पक्ष के लोगों ने उसकी पिटाई लगा दी। पिटाई के कारण गजेंद्र गंभीर रुप से घायल हो गया। मरणासन्न अवस्था में आरोपी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने घायल गजेंद्र सिंह के पिता उदयवीर सिंह की तहरीर पर छोटेलाल, प्रधान सतीश, धर्मेंद्र सिंह, शिवराज, कोमल, विजय, कप्तान सिंह निवासीगण सुरैला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा प्रधान सतीश को हिरासत में लेने पर ग्रामीण कोतवाली पहुंच गए और प्रधान को छोड़ने के लिए दबाव बनाने लगे। एसएसआई विकास कुमार ने बताया कि प्रधान को कोतवाली से जमानत पर छोड़ा गया है। तमंचा उनसे नहीं मिला था। सीओ विनय कुमार सिंह ने कहा मारपीट की घटना में घायल गजेंद्र सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस द्वारा पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed