फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Poor progress report submitted against the bank branches

खराब प्रगति वाली बैंक शाखाओं के खिलाफ भेजी रिपोर्ट

Sun, 18 Jan 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 18 Jan 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजना के अंतर्गत लीड बैंक भारतीय स्टेट बैंक सहित एक दर्जन से अधिक बैंक शाखाओं की प्रगति अब तक शून्य है। जिला उद्योग केंद्र द्वारा खराब प्रगति वाली शाखाओं के खिलाफ क्षेत्रीय प्रबंधक को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित करने के लिए जिला उद्योग केंद्र द्वारा 10 से 25 लाख तक ऋण उपलब्ध कराने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे। योजना के तहत कुल 2547 फार्म वितरित किए गए। इसके सापेक्ष 1039 आवेदन जमा हुए। डीएम द्वारा गठित टास्क फोर्स कमेटी द्वारा साक्षात्कार के बाद 500 से अधिक युवाओं को बैंक ऋण देने को हरी झंडी दी गई है। इसके बाद जिला उद्योग केंद्र द्वारा सभी स्वीकृत आवेदनों की ऑनलाइन फीडिंग के बाद संबंधित बैंकों का ऋण वितरण के लिए फाइलें भेज दी। इसके बावजदू भारतीय स्टेट बैंक सहित एक दर्जन से अधिक बैंक शाखाओं ने ऋण वितरण में कोई रुचि नहीं दिखाई। जिला उद्योग केंद्र से जुड़े सूत्रों का कहना है कि विभाग द्वारा लगातार बैंक प्रबंधकों को ऋण वितरण को दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इसके बावजूद अभी तक लीड बैंक सहित एक दर्जन से अधिक बैंकों की प्रगति शून्य है। इन सभी बैंक प्रबंधकों के खिलाफ क्षेत्रीय प्रबंधक को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन





इन बैंकों के खिलाफ भेजी गई रिपोर्ट
भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा, भारतीय स्टेट बैंक रामनगर, भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा शिकोहाबाद, भारतीय स्टेट बैंक सिरसागंज, भारतीय स्टेट बैंक कोटला, भारतीय स्टेट बैंक उसायनी, भारतीय स्टेट बैंक सुहागनगर, बैंक ऑफ इंडिया सिरसागंज, बैंक ऑफ इंडिया एका, सिंडीकेट बैंक राजा का ताल, यूनियन बैंक फीरोजाबाद, केनरा बैंक मुख्य शाखा, केनरा बैंक राजा का ताल, बैंक ऑफ बड़ौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसबीआई ने 24 में से मात्र एक को दिया ऋण
भारतीय स्टेट बैंक की जनपद में 17 शाखाओं को 24 अभ्यर्थियों के ऋण स्वीकृति से संबंधित फाइलें भेजी गईं। इनमे से मात्र एक अभ्यर्थी का ऋण स्वीकृत किया गया है। एसबीआई मुख्य शाखा को छह, रामनगर शाखा को छह, एसबीआई शिकोहाबाद को तीन, एसबीआई सिरसागंज को तीन, एसबीआई कोटला को एक, एसबीआई उसायनी को एक, एसबीआई सुहागनगर शाखा को तीन केस दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed