फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pooja arrested in police encounter in Firozabad she told she married Vinay after friendship on Facebook

लुटेरे दंपतीः फेसबुक पर पूजा को विनय से हुआ लव, जयपुर में दोनों मिले, पति को छोड़ बच्ची लेकर भाग आई, बन गई चोर

Wed, 01 Feb 2023 06:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 Feb 2023 06:27 PM IST
सार

फिरोजाबाद में गुजरात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने महिला व उसके साथी को गिरफ्तार किया है। महिला ने अपने पति के साथ मिलकर गुजरात में 80 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। अभी उसका पति और मुख्य आरोपी फरार है। 

विज्ञापन
Pooja arrested in police encounter in Firozabad she told she married Vinay after friendship on Facebook
मुठभेड़ में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में गुजरात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जिले की दक्षिण थाना पुलिस की मदद से गुजरात पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस दौरान महलिा का पति भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन

शराब का लती था पति, करता था मारपीट

पुलिस हिरासत में पूजा ने बताया वह राजस्थान के गंगानगर क्षेत्र गडसाग की रहने वाली है। वर्ष 2011 के मार्च माह में उसका विवाह गोविंद राम के साथ हुआ था। गोविंदराम, खाजूवाला का रहने वाला है। वह शराब का लती था। आए दिन मारपीट करता था। 

विज्ञापन


चार साल पहले फेसबुक के माध्यम से उसका परिचय फिरोजाबाद जिले के नसीरपुर थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव निवासी विनय यादव उर्फ वीनू से हुआ। दोनों की फेसबुक पर बातचीत होने के साथ ही मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ। यह मुलाकात दोस्ती में बदल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी प्रिया को साथ लेकर विनय के साथ भाग आई

पूजा ने बताया कि वह आजीविका मिशन में कार्य करती थी। आजीविका मिशन में वह बीओए के पद पर थी। तीन साल पहले वह जयपुर में ट्रेनिंग करने के लिए आई थी। तभी उसने विनय यादव उर्फ वीनू को मुलाकात करने के लिए जयपुर बुलाया। यहां विनय ने उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा और वह राजी हो गई। तीन साल पहले पूजा अपनी दो साल की बेटी प्रिया को साथ लेकर विनय के साथ घर से भाग आई। 

विनय के संपर्क में आने के बाद बेटे को दिया जन्म

बताया कि इसके बाद दोनों जगह बदलकर अलग-अलग जनपदों में रहते थे। कुछ समय बाद दोनों फिरोजाबाद आकर रहने लगे। विनय के संपर्क में आने के बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया। जो वर्तमान में दो साल का है। पूजा ने बताया कि वह पिछले एक साल से विनय के साथ गुजरात में किराए के मकान में रह रही थी। जिस घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। उस घर को अगस्त माह में ही किराए पर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed