{"_id":"5fce70b78ebc3e01ec6ae226","slug":"political-firozabad-news-agr4710437151","type":"story","status":"publish","title_hn":"2022 में बनाएंगे कांग्रेस की सरकार - अजय कुमार लल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2022 में बनाएंगे कांग्रेस की सरकार - अजय कुमार लल्लू
विज्ञापन
टूंडला ब्लॉक के नगला सदा गांव में बैठक के दौरान बोलते उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय बैठक में शामिल हुए। टूंडला ब्लॉक के नगला सदा गांव और मदनपुर ब्लॉक के बनखंडी मंदिर में आयोजित बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर कांग्रेस की नीतियां बताने को कहा। 2022 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने न्याय पंचायत के लोगों से क्षेत्रीय समस्याओं और कांग्रेस पार्टी की नीतियों के विषय में चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार जन विरोधी है। महिलाओं पर अत्याचार और बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कांग्रेस पार्टी अपनी नीतियों की को जन जन तक पहुंचाएगी। संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए 2022 में हम जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब देश का किसान सड़कों पर है। किसान विरोधी सरकार ने तीनों बिल किसानों पर थोप दिए हैं। देश के प्रधानमंत्री चंद पूंजीपति मित्रो को लाभ देने का काम कर रहे हैं ।
जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि 2022 में सरकार बनाकर जनता जनविरोधी, किसान विरोधी, युवा विरोधी, महिला विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। जिला उपाध्यक्ष कमलेश जैन छम्मू, जिला प्रवक्ता मनोज भटेले , सेवादल जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शर्मा, जिला महासचिव दुष्यंत धनगर, कमल किशोर जादौन, राम सेवक वैद्य, हेमंत निषाद, योगेंद्र सिंह सिसौदिया, अनिल शर्मा, अजय शर्मा, प्रदीप निषाद, राकेश शर्मा, सुनीता पाल, योगेश दिवाकर सुनीता गुप्ता, मीनाक्षी मिश्रा, संगीता पाल, उमेश यादव, लाला राइन, वकार अहमद, समीम कुरैशी, दाऊद खान, यामीन अब्बास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
शहर में जगह-जगह किया गया स्वागत
महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का शहर में जाटवपुरी और रसूलपुर पर स्वागत किया। इस दौरान गुलाम जिलानी, नुरूलहुदा लाला राइन गांधी, चांद कुरैशी, फहीम कुरैशी आदि मौजूद रहे। दबरई पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जन एवं विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष कुशवाहा और सुरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। शिकोहाबाद नगर अध्यक्ष मुकेश गौड़ तथा चंद्रकांत यादव के नेतृत्व में बालाजी में मंदिर के पास स्वागत किया गया। तहसील में बार एसोसिएशन द्वारा अशोक यादव एडवोकेट, शिव कुमार शर्मा एडवोकेट तथा श्याम बाबू एडवोकेट के नेतृत्व में स्वागत किया गया ।