फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   political,crime news

पुलिस मुठभेड़ व अपराधियों को संरक्षण देने के मामले में पूर्व ब्लाक प्रमुख रामपाल यादव गिरफ्तार,जेल भेजा

Wed, 30 Dec 2020 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
political,crime news
जसराना पुलिस द्वारा गिरफ्तार पूर्व ब्लाक प्रमुख डा. रामपाल यादव। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. रामपाल सिंह को जसराना पुलिस ने मंगलवार शाम को पुलिस मुठभेड़ और अपराधियों के संरक्षण देने के आरोप में जिला मुख्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना जसराना पुलिस द्वारा सात अगस्त 2020 को कुशियारी के पास 25 हजार के इनामी किशनपाल पुत्र नत्थू सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। जसराना के तत्कालीन थाना प्रभारी अनूप कुमार भारतीय ने किशनपाल को गिरफ्तारी के साथ भेंड़ी के निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. रामपाल सिंह के खिलाफ पुलिस पर फायरिंग व अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

गिरफ्तारी से बचने के लिए पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। मंगलवार शाम पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उन्हें जिला मुख्यालय दबरई से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि 2018 में ब्लाक प्रमुख उपचुनाव के दौरान फायरिंग एवं सात अगस्त को पुलिस मुठभेड़ एंव अपराधियों को संरक्षण देने के मामले मेें पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. रामपाल सिंह को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेस पर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीसीआईडी जांच की मांग कर रहे थे डॉ. रामपाल सिंह पुलिस ने हथियार जमा कराए-
फिरोजाबाद। डीएम चंद्र विजय सिंह ने पुलिस की संस्तुति पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. रामपाल सिंह के तीन असलहों के लाइसेंस निरस्त करते हुए हथियारों को जमा कराने के निर्देश थाना पुलिस को दिए थे। मंगलवार को गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने उनके हथियारों को जमा करा लिया है। मुठभेड़ में गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. रामपाल सिंह ने अधिवक्ता नूतन ठाकुर के माध्यम से उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर सीबीसीआईडी जांच कराने की मांग की थी। जहां रामपाल सिंह ने आदेश के बाद भी गिरफ्तारी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा कोई आदेश नहीं मिला।
ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर चरचा में रहे डॉ. रामपाल
फिरोजाबाद। जसराना के ब्लॉक प्रमुख का चुनाव को लेकर हमेशा ही चरचा में डॉ. रामपाल सिंह रहे। चाहे ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर इनाम सिंह के साथ गोली चलने का मामला हो या फिर ब्लॉक परिसर में रामराज यादव से। ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव के दौरान भी संजीव यादव एवं रामपाल सिंह के बीच फायरिंग की घटना हुई थी।

जसराना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. रामपाल यादव जानलेना हमला तथा अपराधियों को संरक्षण देने के मामले में जसराना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है।
-राजेश कुमार एसपी देहात फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed