फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   polio drop team created a Mortgage

पोलियो ड्राप पिलाने गई टीम को बनाया बंधक

Sun, 18 Jan 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 18 Jan 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
 गांव पिपरौली में पिछले चार माह से फुंके ट्रांसफार्मर के बदले न
विज्ञापन
जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने पोलियो रोधी खुराक पिलाने गई टीम को बंधक बना लिया। इसके साथ ही विद्युत विभाग के विरुद्ध जमकर हंगामा किया। दोपहर बाद पहुंचे तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने जिलाधिकारी व एक्सईएन विद्युत से बात करते हुए पांच दिन में ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया तब कहीं ग्रामीणों ने टीम को मुक्त करते हुए बच्चोें को दवा पिलवाई।


रविवार को पल्स पोलियो दिवस के दौरान सीएचसी कोटला की टीम थाना नारखी के गांव पिपरौली प्राथमिक विद्यालय पर बच्चों को दवा पिलाने पहुंची थी। तभी ग्रामीणों ने टीम का बहिष्कार कर उन्हें विद्यालय में ही बंधक बना लिया। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में चार माह से विद्युत ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। उन्होंने विद्युत विभाग से कई बार शिकायत की, लेकिन विभाग ने कोई सुनवाई नहीं की। तहसील दिवसों में सुनवाई नहीं हुई। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्हें अपने मोबाइल तक दूसरे गांवों में जाकर चार्ज करने पड़ रहे हैं।


सायं चार बजे करीब तहसीलदार रामअवतार गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद तहसीलदार ने जिलाधिकारी विजय किरन आनंद व विद्युत एक्सईएन आरवी राय से बात की और ग्रामीणों को पांच दिन के अंदर नया ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए और बच्चों को पोलिया ड्राप पिलवाई। बिट्टू चौहान, विवेक चौहान, पुष्पेंद्र सिंह, ब्रजमोहन सिंह, महेशचंद्र, संदीप कुमार, प्रेमचंद्र, प्रदीप कुमार, पप्पू चौहान, शैलेंद्र सिंह चौहान आदि थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed