फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   police,transfer,police line,panchayat chunaav

अजय किशोर थाना रसूलपुर के नए प्रभारी, फतेहबहादुर को नसीरपुर भेजा

Sun, 14 Mar 2021 07:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
police,transfer,police line,panchayat chunaav
फिरोजाबाद। एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिले कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। थाना रसूलपुर में तैनात फतेह बहादुर भदौरिया को थाना प्रभारी नसीरपुर बनाया गया है। जबकि डायल 112 के प्रभारी अजय किशोर रसूलपुर थाने के नए प्रभारी बनाए गए हैं। शिकायतों के चलते कई दरोगाओं को पुलिस लाइन भेजा है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने थाना टूंडला प्रभारी रामेंद्र सिंह को थाना प्रभारी खैरगढ़ बनाया है जबकि खैरगढ़ से नरेंद्र शर्मा थानाध्यक्ष एका होंगे। एसएसपी के वाचक केशव दत्त शर्मा को थाना टूंडला का नया प्रभारी बनाया गया है। थाना रसूलपुर में तैनात एसएचओ अपराध प्रमोद कुमार मलिक थाना प्रभारी शिकोहाबाद बनाए गए हैं। शिकोहाबाद थाने में तैनात प्रभारी सुनील कुमार तोमर एसएसपी के वाचक होंगे। थाना दक्षिण में तैनात अपराध निरीक्षक लालता प्रसाद को थाना प्रभारी नगला खंगर बनाया है। नगला खंगर में तैनात मुकेश कुमार को न्यायालय सुरक्षा का प्रभारी बनाया है। न्यायालय की सुरक्षा में तैनात कुलदीप कुमार सिंह निरीक्षक अपराध शिकोहाबाद बनाए गए हैं।
विज्ञापन

एका के थानाध्यक्ष रहे वीरेंद्र पाल सिंह को एसएसआई मटसेना बनाया है। मटसेना के एसएसआई मुकेश कुमार थानाध्यक्ष बसई बनाया है। बसई में तैनात सारदेव सिंह को एसएसआई नारखी बनाया गया है। थाना खैरगढ़ में तैनात एसआई अनिरुद्ध प्रताप सिंह को एसएसआई फरिहा बनाया गया है। थाना फरिहा में तैनात एसएसआई अखिलेश कुमार दीक्षित को पुलिस लाइन, चौकी प्रभारी ककरऊ कृपाल सिंह, चौकी प्रभारी सिविल लाइन दबरई अनिल कुमार सिंह को शिकायतों के चलते पुलिस लाइन भेजा है। पुलिस लाइन से साबिर अली को थाना फरिहा एवं पुलिस लाइन से योगेश कुमार शर्मा को एसएसआई मक्खनपुर बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed