{"_id":"64077fba406597ee440045d8","slug":"police-took-action-against-6500-people-for-breach-of-peace-firozabad-news-c-25-1-83906-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 6500 लोगों के खिलाफ पुलिस ने की शांतिभंग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 6500 लोगों के खिलाफ पुलिस ने की शांतिभंग की कार्रवाई
Tue, 07 Mar 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 07 Mar 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। होली के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को पुलिस ने 6500 लोगों को चिह्नित करने के साथ ही उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। पुलिस ने जिन लोगों को शांतिभंग में पाबंद किया गया है, उनसे होली के त्योहार पर शांतिभंग करने की आशंका है। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि त्योहारों पर चाक-चौबंद कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जिले के समस्त थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों, लोकल इन्टेलीजेंस को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत असमाजित तत्वों को चिह्नित करें और उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करें। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए सात दिन में फिरोजाबाद पुलिस ने 6500 असमाजिक तत्वों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
शांतिभंग में पाबंद करते हुए निर्देश दिए है कि उनकी ओर से भविष्य में किसी भी प्रकार से कानून एवं शांति व्यवस्था को प्रभावित किया जाता है तो आपके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जनपद वासियों से अपील है कि अपने-अपने त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाए। किसी भी प्रकार से कानून एवं शांति व्यवस्था को प्रभावित न करें। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में स्थानीय पुलिसबल के साथ-साथ सादा कपड़ों में भी पुलिसबल को तैनात किया गया है। जो क्षेत्र में होने वाली हर गतिविधि पर नजर बनाए रखेंगे।