फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   police take action against BJP leaders

भाजपा नेताओं के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई

Wed, 17 Jun 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 17 Jun 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
police take action against BJP leaders
 महिला के साथ अभद्रता और मारपीट को लेकर पैरवी कर रहे भाजपा नेताओं को महंगा साबित हो गया। पुलिस ने भाजपा नेताओं के खिलाफ शांतिभंग की आशंका फैलाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी है। पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा नेताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन

कसबा फरिहा के मोहल्ला गांगनी दरबाजा निवासी मंजू जैन के साथ दूसरे एक समुदाय विशेष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए अभद्रता की थी। भाजपा नेताओं के विरोध के चलते पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया। लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए। करीब एक सप्ताह बीतने के बाद पुलिस मात्र एक आरोपी सलमान को ही गिरफ्तार कर सकी। उसके खिलाफ मारपीट, अभद्रता के साथ लूट का मामला दर्ज था। लेकिन पुलिस ने उसको शांतिभंग के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। इसका विरोध करते हुए भाजपा नेता पुलिस कप्तान से मिले तो कोतवाल फरिहा ने बुधवार को भाजपा नेता आरडी सिंह चौहान, उमेश झां, अम्बरीश, अवधेश, पि्रंस जैन, प्रदीप, एदल सिंह, रुपकिशोर, अमित, लौटन सिंह, रघुवीर सिंह, श्याम सिंह, दिनेश और पारस जैन के खिलाफ (1716) की कार्रवाई कर दी। फरिहा पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर भाजपा नेताओं में आक्रोश फैल गया है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि फरिहा कोतवाल सत्यपाल सिंह यादव सत्तापक्ष के इशारे पर कार्य कर रहे है। नामजद आरोपी क्षेत्र में खुलेआम घूम रहे है, उनको गिरफ्तार नहीं किया जा रहा, जबकि भाजपा नेताओं से शांतिभंग का डर पुलिस को है। इसलिए उन्होंने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed