फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police standing in line "UP 100"

पुलिस लाइन में खड़ी ‘यूपी 100’

Thu, 01 Dec 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Thu, 01 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Police standing in line "UP 100"
यूपी 100

विज्ञापन
जिले को सुरक्षा का कवच पहनाने और वारदात के बाद 20 मिनट में पुलिस को घटना स्थल पर पहुंचाने के लिए अखिलेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘यूपी 100’ योजना का जिले में क्रियान्वयन अटक गया है। जिले को मिलीं 32 गाड़ियां पुलिस लाइन के मैदान में शोपीस खड़ी है। शासन ने तीन दिसंबर को होने वाला उद्घाटन कार्यक्रम रद कर दिया है। प्रशासन अब अगली तिथि का इंतजार कर रहा है।  

यूपी-100 योजना में आगरा, कानपुर, इलाहाबाद, गाजियाबाद और लखनऊ के साथ फीरोजाबाद भी शामिल है। लखनऊ से आई टीम ने जिले के पुलिसकर्मियों को इसका प्रशिक्षण भी पुलिस लाइन में दिया था। जिले के क्षेत्रफल को देखते प्रदेश सरकार ने जिले में 32 गाड़ियां और 32 पिस्टल देने की घोषणा की थी। 11 नवंबर तक पिस्टल 32 गाड़ियां जिले को मिल गईं। यूपी 100 के बेड़े में इनोवा, बोलेरो आदि गाड़िया शामिल हैं। यह गाड़ियां 20 दिनों से चलने का इंतजार कर रही है। पहले 29 नवंबर को फीरोजाबाद में इसका शुभारंभ होना था लेकिन  29 नवंबर से पहले उद्घाटन की तिथि बदलकर तीन दिसंबर कर दी गई। प्रशासन ने तैयारियां कर लीं। एक दिसंबर की शाम को कार्यक्रम स्थगित करने के आदेश आ गया। पुलिस ने तैयारियों पर विराम लगा दिया। आरआई कर्ण सिंह का कहना है कि उद्घाटन की तिथि निर्धारित होने पर ही कोई जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed