{"_id":"621137e0e911c701964d469d","slug":"police-sent-accused-cleaner-to-jail-for-murder-firozabad-news-agr5247929123","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी क्लीनर को पुलिस ने हत्या के आरोप में भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी क्लीनर को पुलिस ने हत्या के आरोप में भेजा जेल
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पांच हजार रुपये के लिए टैंकर चालक की हत्या करने के आरोपी क्लीनर सोनू को नारखी थाना पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उस रॉड को भी बरामद कर लिया, जिससे प्रहार से चालक वीरू की हत्या की गई थी।
हाथरस जिले के गांव एवरनपुर निवासी वीरू की शुक्रवार सुबह करीब चार बजे क्लीनर सोनू ने पांच हजार रुपये के लिए सिर में लोहे की रॉड मारकर टैंकर के अंदर ही हत्या कर दी थी। शव को टैंकर की केबिन में रखकर आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र में पहुंचा। इस बीच वीरू के शव को ठिकाने लगाने का प्रयास भी किया। सफलता नहीं मिली तो परिजनों को हादसे में वीरू की मौत की सूचना दी। इसके साथ ही एत्मादपुर पुलिस को अज्ञात व्यक्ति द्वारा वीरू की हत्या किए जाने की सूचना दी थी। जांच की तो सारा मामला खुल गया।
एत्माद्पुर पुलिस ने पकड़े गए आरोपी सोनू को नारखी पुलिस को सौंप दिया। नारखी पुलिस ने शुक्रवार को ही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। देर रात वीरू के पिता की तहरीर पर नारखी थाना पुलिस ने सोनू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार का कहना है कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।