फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police sat with Tahrir, victim himself caught purse thief

पुलिस तहरीर लेकर बैठी, पीड़ित ने खुद दबोचा पर्स चोर

Wed, 23 Feb 2022 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Police sat with Tahrir, victim himself caught purse thief
शिकोहाबाद। शादी समारोह में दुल्हन की भाभी का पर्स चोरी हो गया था। जिसमें 40 हजार रुपये, एक मोबाइल, एक चांदी का सिक्का और अन्य सामान रखा था। पुलिस ने तहरीर लेने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाकर चोर को पकड़ लिया। उसके कब्जे से चोरी हुआ पर्स, चांदी का सिक्का, मोबाइल बरामद कर लिया। पकड़े गए चोर को पीटने के बाद पुलिस के सुपुर्द किया।
विज्ञापन

नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव सुजावलपुर निवासी रामलखन की बहन की 21 फरवरी की शादी बटेश्वर रोड स्थित कृष्णा मैरिज होम से हुई थी। जब शादी समारोह चल रहा था, तभी दुल्हन की भाभी का पर्स चोरी कर लिया। रामलखन ने थाने में 22 फरवरी को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच को कोई पहल नहीं की। रामलखन ने अपने स्तर से चोरी गए मोबाइल की सिम बंद कराई और उसकी कॉल डिटेल निकलवा कर चोर द्वारा किए गए फोन नंबर पर कॉल की।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित ने पर्स चोर को उसके घर से पकड़ लिया। इस दौरान चोर के कब्जे से चोरी हुआ पर्स, एक चांदी का सिक्का और मोबाइल बरामद कर लिया। जबकि उसमें रखे 40 हजार रुपये और अन्य सामान गायब है। युवक को गेस्ट हाउस में लाकर जमकर पीटा और फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed