फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police recorded statements of recovered sisters

बरामद बहनों के पुलिस ने बयान दर्ज किए

Wed, 13 Apr 2022 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police recorded statements of recovered sisters
शिकोहाबाद। अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में घर से मामा के घर के लिए निकलीं तीन बहनें दिल्ली पहुंच गई थीं। तीनों नाबालिग हैं। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने पकड़ लिया था। तीनों को दिल्ली में बालिका आश्रय घर भेज दिया था। मंगलवार रात को पुलिस तीनों बालिकाओं को दिल्ली से शिकोहाबाद ले आयी। बुधवार को पुलिस ने तीनों के बयान लिए। आगे की कार्रवाई बाल कल्याण समिति के आदेश पर की जाएगी।
विज्ञापन

अक्तूबर माह के प्रथम सप्ताह में घर से निकलीं तीनों बहनों के लापता होने के बाद कई दिन तक गहमागहमी का माहौल रहा। लड़कियों के माता-पिता अपने बड़े भाई और भतीजे पर मारपीट कर लड़कियों को गायब करने का आरोप लगा रहे थे। लेकिन कुछ दिनों बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की और पता चला कि लड़कियों के साथ रेलवे स्टेशन तक उनकी मां गई थी।
विज्ञापन

वहीं उन्हें रेलवे स्टेशन पर छोड़ कर आई है। पुलिस ने लड़कियों की मां से भी पूछताछ की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। सोमवार देर रात थाना पुलिस को लड़कियों के दिल्ली में होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने आगरा गेट चौकी प्रभारी एसआई महेंद्र सिंह को लड़कियों को लेने के लिए दिल्ली बालिका आश्रय घर भेजा। मंगलवार देर रात तीनों बहनों को लेकर उप निरीक्षक थाना पहुंचे। बुधवार को उनके बयान दर्ज किए गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि लड़कियों को पहले सीडब्लूसी (बाल कल्याण समिति) में पेश किया जाएगा। उसके बाद उनके निर्देश पर लड़कियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed