फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   police busted illegal arms factory and arrested four people in Firozabad

UP: आधी रात स्कूल के पीछे खंडहर में हो रही थी हलचल, अचानक पहुंची पुलिस; दृश्य देखकर खिसक गई पैरों तले जमीन

Sun, 12 Nov 2023 12:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Nov 2023 12:03 AM IST
सार

फिरोजाबाद में आधी रात स्कूल के पीछे खंडहर में हलचल हो रही थी। अचानक पुलिस पहुंची। दृश्य देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन
police busted illegal arms factory and arrested four people in Firozabad
खंडहर - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में स्कूल के पीछे खंडहर में अवैध शस्त्र बनाए जा रहे थे। पुलिस ने शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से चार पिस्टल, छह तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। आगामी में चुनाव में खपाने के लिए अवैध शस्त्र तैयार किए जा रहे थे। इसमें 40 हजार की पिस्टल और तमंचे की बिक्री चार हजार में होती थी।

विज्ञापन


एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि आने वाले चुनाव में खपाने के लिए उत्तर थाना क्षेत्र में एक स्कूल के पीछे खंडहर में शस्त्र बनाने की फैक्टरी संचालित की जा रही थी। थाना पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस की टीम के साथ मौके पर छापामार कार्रवाई की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- 'भैया राखी की लाज रखना': ब्रह्मकुमारी आश्रम में सगी बहनों ने मरने से पहले लिखी आपबीती, पढ़कर हिल जाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से जैन नगर निवासी मोनू, करीमगंज निवासी अलताफ, हिमांयुपुर निवासी सनी और आगरा के चंदरनगर निवासी मानपाल को गिरफ्तार किया है। मौके से बने और अधबने शस्त्र के अलावा उपकरण बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि इनका सरगना मानपाल है। जो पहले भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है।

यह सामान हुआ बरामद

सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके से चार देसी पिस्टल, पांच कारतूस, छह तमंचा, छह अधबने तमंचे के अलावा उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी अनूप भारती, थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित, एसएसआई अनुज चौहान, सागर सरोहा, सत्यवीर चौधरी, लवप्रकाश मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed