फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police arrested five ganja smugglers in Firozabad forty four kg ganja recovered from their possession

UP: पुलिस ने पांच गांजा तस्करों को पकड़ा, उड़ीसा से लाए थे खेप; एटा-मथुरा सहित आसपास के जिलों में करते सप्लाई

Sat, 10 Feb 2024 08:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Feb 2024 08:58 PM IST
सार

फिरोजाबाद में पुलिस ने पांच गांजा तस्करों को पकड़ा है। यह उड़ीसा से खेप लाए थे। एटा व मथुरा सहित आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे। 

विज्ञापन
Police arrested five ganja smugglers in Firozabad forty four kg ganja recovered from their possession
पुलिस गिरफ्त में गांजा तस्कर व बरामद गांजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस ने तस्करी कर लाया गया 44 किलोग्राम गांजा बरामद किया। साथ ही पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह उड़ीसा से गांजा लाकर फिरोजाबाद व आसपास के जिलों में खपाते थे। पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


यह कार्रवाई पचोखरा थाना क्षेत्र में की गई। थाना प्रभारी कुमार ने बताया कि वह वाहनों की चेकिंग करा रहे थे। मुखबिर ने जानकारी दी कि टूंडला की ओर से सफेद रंग इंडिका कार में गांजे की सप्लाई ले जाई जा रही है। सूचना पर गाड़ी की घेराबंदी की गई। चालक ने भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने उसे मरसेना पुलिया के निकट घेर लिया। कार सवार पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर कार की डिक्की से 44.217 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। 

विज्ञापन

आसपास के जिलों में करते थे सप्लाई

गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम विजय कुमार निवासी पीपल अड्डा-एटा, गुलशन निवासी जमुना बिहार कॉलोनी-मथुरा, पवन अग्रवाल निवासी भद्रवान मांट-मथुरा, धर्मेंद्र सिंह निवासी कर्णपुरा खेरा राठौर-आगरा व रविंद्र उर्फ रवि निवासी खिरारी राया-मथुरा बताया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह उड़ीसा से गांजा लेकर आए हैं। इसे आसपास के जनपदों में खपाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed