फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Police apprehended wanted vehicle thief in encounter

Firozabad News: पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा इनामी वाहन चोर, पैर में गोली लगने से हुआ घायल; तमंचा और बाइक बरामद

Mon, 05 Jan 2026 12:21 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 05 Jan 2026 12:21 PM IST
सार

वाहन चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दाैरान पैर में गोली लगने से चोर घायल हो गया। उसके पास से बाइक और तमंचा पुलिस ने बरामद किए।

विज्ञापन
Police apprehended wanted vehicle thief in encounter
पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा वाहन चोर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में एटा रोड पर रविवार देर शाम वाहन चोरी करने वाले युवक से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने 10 हजार के इनामी चोर को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


दिल्ली के दक्षिण पश्चिम बिंदापुर उत्तम नगर अंतर्गत 162 ओ ब्लॉक गीता एनक्लेव निवासी कमल उर्फ संजय सिंह वाहन चोरी की घटना में काफी दिनों से फरार चल रहा था। रविवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एटा रोड के प्रतापपुर रोड पर योजना बना रहा है। पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की।
विज्ञापन


खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से तलाशी के दौरान एक तमंचा, कारतूस और चोरी किए वाहनों की चार चाबी तथा एक बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चोर से रविवार देर शाम मुठभेड़ हुईं है, आरोपी के पैर में गोली लगी है। जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed