{"_id":"5debec408ebc3e1bd8413fa1","slug":"police-action-firozabad-news-agr418988979","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुए के अड्डे से जब्त 46 वाहन सीज, 17 जुआरी भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुए के अड्डे से जब्त 46 वाहन सीज, 17 जुआरी भेजे जेल
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस ने जप्त किये वाहन
- फोटो : FIROZABAD
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। शुक्रवार को नसीरपुर थाना क्षेत्र के बीहड़ इलाके में चल रहे जुए के अड्डे से बरामद किए गए 46 वाहन पुलिस ने सीज कर दिए हैं। अड्डे से पकडे़ गए 17 जुआरी पुलिस ने जेल भेज दिए। जुए के अड्डे पर छापे के दौरान एक साथ इतनी संख्या में वाहनों का जब्त किया जाना जिले में पहली कार्रवाई माना जा रहा है।
शुक्रवार को थाना नसीरपुर की पुलिस को सूचना मिली थी कि बीहड़ क्षेत्र में बडे़ जुए के अड्डे का संचालन हो रहा है। जहां आसपास के क्षेत्र के कई लोग और दर्जनों वाहन हैं। सीओ सिरसागंज ईराज राजा, सिरसागंज थानाध्यक्ष सुनील तौमर, थाना प्रभारी नसीरपुर अनूप कुमार के निर्देशन में पुलिस ने बताए गए स्थान के एक किलो मीटर पहले से ही घेराबंदी करना शुरू कर दिया। पुलिस को मौके से 52200 रुपये चार कारें, 39 मोटर साइकिलें और एक अवैध पिस्टल बरामद की थी।
पुलिस ने मौके से ब्रजेश कुमार निवासी डाहिनी, रामदत्त शर्मा निवासी सुहाग नगर फिरोजाबाद, उमाकांत नगला खंगर, प्रदीप नसीरपुर, योगेश बाह आगरा, दीपचंद्र निवासी नगला खंगर, विजय बहादुर निवासी दिदौली ठार नसीरपुर, प्रवेन्द्र बाह आगरा, सचिन कुमार निवासी विक्रमपुर बाह, आसू निवासी दुधरई खेडा शिकोहाबाद, सुखदेव सिंह नगला खंगर, रूपेन्द्र निवासी शिकोहाबाद, उपेंद्र निवासी नसीरपुर, गुडडू निवासी बटेश्वर बाह को गिरफ्तार कर जेल भेजा है और सभी वाहनों को सीज कर दिया है।