फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   PNG pipeline damaged at Bamba intersection, supply to 2400 houses stopped

Firozabad News: बंबा चौराहे पर पीएनजी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, 2400 घरों की आपूर्ति बंद

Sat, 09 May 2026 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 09 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
PNG pipeline damaged at Bamba intersection, supply to 2400 houses stopped
बंबा चौराहे के पास गैस पाइप लाइन लीकेज के बाद मिट्टी हटाती जेसीबी। संवाद - फोटो : बंबा चौराहे के पास गैस पाइप लाइन लीकेज के बाद मिट्टी हटाती जेसीबी। संवाद
पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया जा रहा चौड़ीकरण का कार्य, पटरी खोदाई के दौरान क्षतिग्रस्त हुई गैस पाइप लाइन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। शनिवार शाम बंबा चौराहा पर गेल गैस की पीएनजी पाइप लाइन में कट लग गया। पीडब्ल्यूडी कर्मियों की लापरवाही के कारण पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद शहर में करीब 2400 से ज्यादा घरों में पीएनजी गैस सप्लाई में शाम को बंद हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे गेल कर्मी पाइप लाइन मरम्मत कार्य में जुट गए हैं।
घटना शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे का है। कोटला रोड स्थित बंबा चौराहा चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारियों ने ओम कॉलोनी की साइड में जेसीबी से खोदाई की जा रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही भूमिगत पीएनजी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पीएनजी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना जैसे की गेल अफसरों को मिली। वैसे ही गैस सप्लाई तत्काल बंद कर दी गई। गेल कर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक पाइप लाइन मरम्मत कार्य किया जा रहा था। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण शहर के मोहल्ला तिलकनगर,बोद्याश्रम रोड, कोटला रोड, सरस्वती नगर, इंद्रानगर कॉलोनी,मोहल्ला दखल,कैलाश नगर आदि इलाकों के लगभग 2400 घरों में पीएनजी की सप्लाई शाम को बंद हो गई। वहीं पीएनजी गैस सप्लाई में हुई आपात कटौती के कारण घरों में शाम खाना भी नहीं बन सका।
विज्ञापन


-बंबा बाईपास चौराहा पर पीडब्ल्यूडी द्वारा चौड़ीकरण कार्य कार्य कराया जा रहा है। इसी स्थान पर सड़क खोदाई के दौरान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार की लापरवाही से पीएनजी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। टीम को मौके पर भेजा गया है। फिलहाल आपात स्थिति के चलते घरों में पीएनजी सप्लाई रोकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनमोहन क्षेत्रीय प्रबंधक गेल गैस फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed