{"_id":"6266e6009cdcfa1c360b38b9","slug":"png-gas-supply-disrupted-for-30-minutes-due-to-line-damage-firozabad-news-agr531385843","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण 30 मिनट तक बाधित रही पीएनजी गैस सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण 30 मिनट तक बाधित रही पीएनजी गैस सप्लाई
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भारी वाहन के दबाव के कारण सुहाग नगर सेक्टर तीन में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पहुंची गेल गैस की ऑपरेशन टीम ने पाइप लाइन को दुरुस्त कर गैस सप्लाई सुचारु कराई।
सोमवार को सुहाग नगर सेक्टर-3 मंदिर वाली गली में घरेलू गैस सप्लाई को डाली गई पीएनजी पाइप लाइन के ऊपर से कोई भारी वाहन गुजर गया। जिससे पाइप लाइन से गैस मामूली रिसाव शुरू हो गया।
कंट्रोल रूम की सूचना पर गेल गैस प्रबंधक सेवा क्षेत्र नीरज कुमार के निर्देशन में क्विक रेस्पांस टीम मौके पर पहुंच गई। गैस पाइप लाइन को दुरुस्त किया। करीब 30 मिनट तक चले मरम्मत कार्य के दौरान गैस सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन
गेल इंडिया के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी आशीष केशरवानी के अनुसार पाइप लाइन में मामूली दिक्कत आई थी। ऑनलाइन मॉनीटरिंग सिस्टम से संकेत मिलने पर तत्काल टीम को भेजकर लाइन ठीक करा दी गई।