फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   PK film , torn posters , sabotage

पीके फिल्म का विरोध, फाड़े पोस्टर, तोड़फोड़

Mon, 29 Dec 2014 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 29 Dec 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
PK film , torn posters , sabotage
आसफाबाद स्थित एक टाकीज में आमिर खान की चल रही पीके फिल्म को लेकर हिंदूवादी संगठनों द्वारा विरोध किया गया। हाल में घुसकर तोड़फोड़ की गई। पोस्टर फाड़ दिए गए। पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन



आसफाबाद स्थित एक  टाकीज में चल ही पीके फिल्म के शाम के शो के दौरान हिंदूवादी संगठन नारेबाजी करते हुए टाकीज में प्रवेश कर गए। इसको लेकर टाकीज के अंदर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। फिल्म देख रहे दर्शक भी दहशत में आ गए। हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हॉल के अंदर लगे फिल्म के पोस्टरों को फाड़ना शुरू कर दिया। हाल के अंदर सीटों के साथ लाइटों को तोड़ दिया।
विज्ञापन



थानाध्यक्ष रसूलपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह से मामले को शांत कराया। हिंदू जागरण मंच और हिंदूवादी संगठनों द्वारा फिल्म निर्देशक का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन करते हुए हिंदू जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री दुर्गेश वर्मा ने कहा कि फिल्म पीके में हिंदू समाज की देवी देवताओं का अपमान किया गया है। अमित गुप्ता ने कहा कि यह फिल्म समाज पर दूषित प्रभाव डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



देवी देवताओं का अपमान किसी भी दिशा में सहन नहीं किया जाएगा। विरोध करने वालों में अमित गुप्ता, श्याम सिंह राजपूत, नवनील लकी, अमन बंसल, पिंकी चक, प्रदीप वर्मा, अजय राज आदि मौजूद थे। रसूलपुर थानाध्यक्ष ने तोड़फोड़ की घटना ने इनकार करते हुए पोस्टर फाड़ने की बात कही है। उनका कहना है कि यदि टाकीज प्रबंधक की ओर से तहरीर आती है तो मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed