{"_id":"f94934cf6aad50ed0d95d9c5faad5cbd","slug":"piusha-kailash-anuj-s-hymns-pilgrims-on-jume-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयूषा-कैलाश अनुज के भजनों पर झूमे श्रद्धालु ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयूषा-कैलाश अनुज के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 19 Oct 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
पीयूषा एवं कैलाश अनुज के भजनों पर राम लीला प्रांगण में श्रद्धालु झूमने को विवश हो गए। ‘रात श्याम सपने में आयो..दहिया पी गयो सरारर...ररर...।’ के साथ देवी गीतों को सुनाकर गायकों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने धार्मिक भवनों को साफ-सुथरा ही रखने की शपथ दिलाई।
श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में रविवार रात भजन संध्या का आयोजन किया गया। शुभारंभ सचिव आरपी सिंह यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता मयंक भटनागर ने की। पीयूषा एवं कैलाश अनुज ने ‘गोविंद जय-जय गोपाल जय-जय..राधा रमण हरि गोविंद जय-जय’ के जयकारों की गूंज और देवी गीत सुनाकर भक्तों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। एसपी पीयूष श्रीवास्तव और उनकी पत्नी ने भी भजन संध्या में शिरकत की। इस दौरान भीड़ से पीयूषा एवं कैलाश अनुज ने कहा कि हम विदेशों में जाते हैं तो लोग कहते हैं कि भारत के मंदिरों में काफी गंदगी रहती है। हम सभी को मंदिरों में साफ सफाई का संकल्प लेना होगा। उन्होंने भीड़ को स्वच्छता की शपथ दिलाई। स्पष्ट कहा कि वह अभियान के लिए जब भी बुलाएंगे तभी आएंगे। इसके लिए कमेटी गठित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अग्रसेन जयंती समिति के वीरेंद्र बंसल, अजय अग्रवाल कलई, डा. दिलीप यादव, श्याम सिंह यादव, उमेश यादव, मनोज यादव, मुन्ना लाल शास्त्री, नीतेश अग्रवाल जैन, गिर्राज किशोर यादव, मनोज ताऊ, ब्रह्मानंद यादव, महेंद्र सिंह, सुभाषचंद्र जैन, राधेश्याम वर्मा आदि मौजूद थे।