{"_id":"6fbbe93bec04010f3a7fc4ea82a58832","slug":"piles-of-garbage-littered-the-dirt-drain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के ढेर तो गंदगी से अटे पड़े नाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े के ढेर तो गंदगी से अटे पड़े नाले
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 07 Jul 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। सीडीओ सुजीत कुमार ने वार्ड संख्या दो का निरीक्षण किया तो खामियां ही खामियां मिलीं। गलियों में गंदगी के ढेर मिले। कई गलियां कच्ची एवं दल-दल युक्त थीं। मंडी के पीछे मुख्य रास्ते तक को नहीं बनाया। 28 मोहल्ले 410 गलियों की सफाई को मात्र 13 सफाई कर्मी तैनात हैं। सीडीओ ने व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
सीडीओ मोहल्ला सत्यनगर पहुंचे तो बताया कि सफाई नियमित रूप से नहीं होती। माह में दो या तीन बार सफाई कर्मचारी बुलाने पर आते हैं। कूड़े के ढेर जगह-जगह लगे मिले। मुख्य नाला गंदगी से अटा था। कई मोहल्लों में भी निरीक्षण किया गया जहां हालत बदतर मिले। टापाखुर्द वार्ड संख्या दो में 28 मोहल्ले तथा 410 गलियां हैं। सफाई करने को मात्र 13 कर्मचारी तैनात हैं। सीडीओ ने नगर उपायुक्त को रोस्टर के अनुसार सफाई कराने के आदेश दिए। नगर आयुक्त रामोतार रमन, उप नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, एक्शईएन निर्माण राजकुमार, जेई जलकल मुंशीलाल वर्मा, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक इंद्रजीत सिंह थे।
सुपरवाइजर का क्षेत्र परिवर्तन के निर्देश
मोहल्ला सत्यनगर के वाशिंदों ने सुपरवाइजर के क्षेत्र में नहीं आने की शिकायत की। उपनगर आयुक्त प्रमोद कुमार को सीडीओ ने सुपरवाइजर का क्षेत्र परिवर्तित करने के आदेश दिए।