फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   People worried about water on Rakshabandhan

Firozabad News: रक्षाबंधन पर पानी के लिए परेशान रहे लोग

Tue, 20 Aug 2024 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 20 Aug 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
People worried about water on Rakshabandhan
फिरोजाबाद। रक्षाबंधन के दिन भी न्यू कुशवाह नगर के वाशिंदे पीने के पानी की तलाश में भटकते दिखाई दिए। मोहल्ले की लाइन जेड़़ाझाल से नहीं जोड़े जाने के कारण पानी का संकट बरकरार है। ऊपर से अब मोहल्ले में लगा नलकूप भी खराब हो गया। प्राइवेट सबमर्सिबल पंप पर पीने का पानी भरने के लिए भीड़ लगी दिखाई दी। क्षेत्रीय नागरिकों ने मोहल्ले को जेड़ाझाल की लाइन से शीघ्र नहीं जोड़े जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। नगर निगम के जलकल विभाग के अधिकारी भले ही शहर को जेड़ाझाल परियोजना से जोड़ने की बात कहते हों, लेकिन न्यू कुशवाह नगर वाले इलाके को अभी तक इस लाइन से नहीं जोड़ा गया है। इस मोहल्ले की पानी की सप्लाई नलकूप के माध्यम से मिलती है। यह नलकूप भी गत दिवस खराब हो गया। इसके कारण रक्षाबंधन के दिन इस मोहल्ले के लोगों को पानी की तलाश में भटकना पड़ा। पानी नहीं आने के कारण प्राइवेट सबमर्सिबल पंप संचालक के घर से पानी भरने को मजबूर होना पड़ा। कुछ लोगों ने तो दूसरे मोहल्लों में जाकर पानी को लाने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह कुशवाह का कहना है कि मोहल्ले में पानी का संकट पिछले काफी दिनों से चला आ रहा है। नगर निगम के अफसरों से जेडाझाल लाइन से जोड़ने की मांग की गई। लेकिन अभी तक लाइन को नहीं जोड़ा गया है। निगम के इंजीनियरों के द्वारा मोहल्ले का भ्रमण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही लाइन को नहीं जोड़ा गया तो मोहल्ले के लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। चेतावनी देने वालों में श्रीराम जाटव, सतीश जाटव, लक्ष्मी देवी कुशवाह, जितेंद्र सिंह कुशवाह, मनोज कुमार, राजकुमार, रामदत्त, वीरपाल सिंह, वीना देवी, रामवीर सिंह सहित मोहल्ले के लोग शामिल थे।
विज्ञापन




-रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर पानी की तलाश में भटकना पड़ा है। नगर निगम क्षेत्र होने के बाद भी अभी तक हमारे मोहल्ले में गंगाजल की लाइन नहीं जोड़ी गई है। नगर निगम के अधिकारी हमारे साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार क्यों कर रहे हैं, इसे वरिष्ठ अफसरों को देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रचना देवी, न्यू कुशवाहनगर

-त्योहार पर भी पानी का संकट हम लोग झेल रहे हैं। इस समस्या के लिए कई बार नगर निगम के अफसरों से लिखित शिकायत की गई। जलकल विभाग के अफसरों ने क्षेत्र का भ्रमण करके लाइन जोड़ने की बात कही थी, लेकिन आज तक लाइन नहीं जोड़ी गई। जनप्रतिनिधियों को भी ध्यान देना चाहिए।
मुन्नालाल कुशवाह, न्यू कुशवाहनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed